21 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Pre Monsoon Alert: राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम, 2 दिन झमाझम, जानें कब से होगी प्री-मानसून की बारिश

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच अगले दो दिन लोगों को राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई जिलों में आंधी, हल्की बारिश और तापमान में गिरावट की संभावना जताई है।

2 min read
Google source verification
rajasthan rain alert

फाइल फोटो- पत्रिका

जयपुर। प्रदेशवासियों को पिछले करीब दो सप्ताह से पड़ रही भीषण गर्मी से आगामी दो दिन यानी 22 और 23 मई को राहत मिलने की संभावना है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार गुरुवार से सक्रिय हुए नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से शुक्रवार और शनिवार को प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी और बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने झुंझुनूं, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में लू के साथ आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं अलवर, भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़, बीकानेर और फलोदी में शुक्रवार को लू चलने की चेतावनी दी गई है।

यह वीडियो भी देखें

तापमान में होगी गिरावट

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार आगामी एक सप्ताह तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा। हालांकि 22 और 23 मई को पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान में दोपहर बाद मेघगर्जन और कहीं-कहीं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटों के दौरान धूलभरी हवाओं के कारण कुछ क्षेत्रों में तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज हो सकती है। इन हवाओं की गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने का अनुमान है।

फिर तेजी से बढ़ेगा पारा

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 24 मई से प्रदेश में एक बार फिर तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके साथ ही कई जिलों में हीटवेव और कुछ क्षेत्रों में तीव्र हीटवेव की स्थिति बन सकती है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद गर्मी फिर तेज होने लगेगी और दिन के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। ऐसे में लोगों को दोपहर के समय सावधानी बरतने और जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है।

प्री मानसून अलर्ट

राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर यह है कि आगामी 4 जून से प्रदेश के कई हिस्सों में प्री मानसून गतिविधियां शुरू होने के संकेत मौसम विभाग ने दिए हैं। आइएमडी के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून की प्रगति अच्छी बनी हुई है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मानसून पहले ही स्थापित हो चुका है। अनुकूल परिस्थितियों के चलते मानसून के सामान्य समय 1 जून से पहले 26 मई तक केरल तट पर पहुंचने की संभावना जताई गई है। इसके प्रभाव से दक्षिण भारत और तटीय राज्यों में प्री मानसून बारिश जारी है। आगामी कुछ दिनों में कई क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना भी व्यक्त की गई है।