
Photo AI
Heat Wave Rajasthan: जयपुर. देश में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और हीट वेव के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने छोटे बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बड़ा निर्णय लिया है। जयपुर जिला कलक्टर संदेश नायक ने आदेश जारी कर जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों के समय में बदलाव किया है।
जारी आदेश के अनुसार 22 मई से 30 जून 2026 तक जयपुर जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों का संचालन समय प्रातः 8:00 बजे से 10:00 बजे तक रहेगा। प्रशासन का उद्देश्य तेज गर्मी और लू के प्रभाव से छोटे बच्चों को सुरक्षित रखना है।
इसके साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यरत कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं पोषाहार वितरण सहित अन्य विभागीय गतिविधियों का संचालन दोपहर 12:00 बजे तक करेंगी। इसके बाद वे नियमित रूप से गृह भ्रमण का कार्य भी जारी रखेंगी।
जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को आदेश की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना को देखते हुए यह फैसला बच्चों के स्वास्थ्य के लिए राहत देने वाला साबित होगा।
जयपुर. आबकारी विभाग द्वारा प्रदेश में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री पर रोक लगाने के लिए विशेष निरोधात्मक अभियान तेज कर दिया गया है। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देश पर चल रहे इस अभियान के तहत पूरे राज्य में नाकाबंदी, गश्त और छापेमारी की कार्रवाई लगातार की जा रही है।
अभियान का दूसरा चरण 20 मई से 31 मई 2026 तक जारी है। इसके पहले ही दिन 20 मई को प्रदेशभर में सघन कार्रवाई करते हुए 16 मामले दर्ज किए गए और 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान देशी और विदेशी शराब की बड़ी मात्रा में जब्ती की गई तथा अवैध रूप से तैयार की जा रही शराब को नष्ट किया गया।
सिरोही जिले में विशेष कार्रवाई के तहत मोरस के पारिया फली वन क्षेत्र में दबिश दी गई, जहां प्लास्टिक के ड्रमों में छिपाकर रखी गई लगभग 1200 लीटर वॉश को नष्ट किया गया। मौके से अवैध शराब बनाने में उपयोग होने वाले उपकरण और एक चालू भट्टी भी जब्त की गई।
प्रदेश के सभी जिलों में आबकारी विभाग की टीमें सक्रिय हैं और लगातार निगरानी कर रही हैं। विभाग ने अवैध मदिरा के खिलाफ जीरो टोलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई जारी रखने का संदेश दिया है।
Updated on:
21 May 2026 09:15 pm
Published on:
21 May 2026 09:12 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
