कोटा

मोठपुर थाना परिसर में रोपे पौधे

Aug 14, 2026
Rajasthan

मोठपुर. हरियालो राजस्थान’ अभियान के तहत गुरुवार को मोठपुर थाना परिसर में राजस्थान बीज निगम द्वारा विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए परिसर में आम, नीम, गुलमोहर सहित विभिन्न प्रजातियों के कुल 200 पौधे लगाए गए। पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान प्रकृति और हरियाली को बढ़ावा देने के लिए सभी ने मिलकर पौधे रोपे और उनकी देखरेख का संकल्प लिया। इस अवसर पर थानाप्रभारी कमल सिंह, भारत भूषण गोयल, राजस्थान बीज निगम के प्लांट मैनेजर बबलेश धाकड़, यश जैन, विनोद समेत अन्य कई लोग मौजूद थे।

Updated on:
14 Aug 2026 06:01 am
Published on:
14 Aug 2026 06:01 am