
Bun Hairstyle For Short Hair: बारिश में बालों को भीगने से बचाना हो या फेस्टिव सीजन में स्टाइलिश लुक पाना हो, बन हेयरस्टाइल हर मौके पर परफेक्ट रहती है। हालांकि, जिन्हें जुड़ा बनाना नहीं आता या जिनके बाल छोटे या मीडियम लेंथ के हैं, उनके लिए परफेक्ट बन बनाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। ऐसे में कुछ आसान हेयर हैक्स और हेयर एसेसरीज की मदद से आप कुछ ही मिनटों में खूबसूरत जुड़ा बनाकर तैयार हो सकती हैं। आइए जानते हैं छोटे, मीडियम और कर्ली बालों के लिए बन हेयरस्टाइल बनाने के 5 आसान तरीके।
अगर आपके बाल काफी छोटे हैं या आप फेस्टिव सीजन में जल्दी तैयार होने के लिए कोई सिंपल और स्टाइलिश बन हेयरस्टाइल हैक खोज रही हैं, तो आप फेक बन या फेक बन हेयर एसेसरीज का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले बालों में अच्छी तरह कंघी करें और पीछे की तरफ एक साफ सुथरा नॉर्मल बन बना लें। अब इस बन के ऊपर फेक बन लगाकर उसे अच्छे से सेट करें।
अगर आपको ट्रेडिशनल बन पसंद है, तो बन एसेसरीज की मदद से आप इसे बड़ी आसानी से बना सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले बालों की सिंपल पोनीटेल बनाएं। अब बन एसेसरी को पोनी में लगाकर जुड़ा पिन और रबर बैंड से सिक्योर करें। इसके बाद बालों को दो हिस्सों में बांटें और दोनों की पतली चोटियां बना लें। अब इन चोटियों को बन एसेसरी के चारों तरफ लपेटते हुए बन का शेप दें। आखिर में गजरा लगाकर अपना लुक पूरा करें।
अगर ऑफिस, कॉलेज या रोजाना बन बनाने के बाद आपके बाल खुल जाते हैं, तो यह ट्रिक आपके लिए है। इसके लिए सबसे पहले हाई पोनीटेल बनाएं। अब बालों के नीचे वाले हिस्से में एक और रबर बैंड लगाएं। इसके बाद बालों को ट्विस्ट करते हुए बबल ब्रेड जैसा लुक दें। अब इसे ऊपर ले जाकर हाई पोनी के चारों तरफ रैप करें और बन बना लें। आखिर में बचे हुए बालों को जुड़ा पिन से अच्छी तरह सिक्योर कर दें। इससे आपका बन लंबे समय तक सेट रहेगा।
अगर आपके बाल मीडियम लेंथ के और कर्ली हैं, तो जुड़ा बनाने का यह हेयरस्टाइल हैक आपके लिए बेस्ट है। सबसे पहले बालों में नॉर्मल रबर बैंड लगाकर लो पोनी बनाएं और उसे थोड़ा लूज करें। अब पोनी को अंदर की तरफ पलटें। इसके बाद ऊपर के बालों को हल्का सा ट्विस्ट करते हुए खींचें, ताकि बालों में वॉल्यूम आए। आखिर में जुड़ा पिन लगाकर पूरे बन को अच्छी तरह सिक्योर कर दें।
अगर आपका बन थोड़ी देर बाद नीचे खिसकने लगता है, तो सबसे पहले हाई पोनी बनाकर उसके ऊपर एक क्लचर लगा लें। अब नीचे बचे बालों को ऊपर लाकर क्लचर के ऊपर रैप करें और रबर बैंड लगा दें। इसके बाद बचे हुए बालों में नीचे की तरफ रबर बैंड लगाएं और उन्हें ट्विस्ट करते हुए क्लचर पर रैप करें। फिर जुड़ा पिन से पूरे बन को अच्छी तरह सिक्योर कर दें। आखिर में चेहरे के हिसाब से आगे के बालों को सेट करें। इससे आपका बन लंबे समय तक अपनी जगह पर बना रहेगा और आपको स्टाइलिश लुक भी मिलेगा।