लाइफस्टाइल

Ajwain Powder Benefits: रोजाना खाली पेट एक चुटकी अजवाइन चूर्ण खाने से मिल सकते है 5 बड़े फायदे

Ajwain Powder Benefits: अजवाइन सिर्फ खाना बनाने तक ही काम नहीं आती ये सेहत का भी पुराना घरेलू नुस्खा है। रोज सुबह खाली पेट एक चुटकी अजवाइन चूर्ण लेने से सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता हैं। जानिए अजवाइन चूर्ण खाने के 5 बड़े फायदे और इसेखाने का सही तरीका।

2 min read
May 31, 2025
Ajwain Powder Benefits

Ajwain Powder Benefits: अगर आप दिन की शुरुआत किसी ऐसे घरेलू उपाय से करना चाहते हैं जो आपके पेट, वजन और इम्युनिटी के लिए फायदेमंद हो तो रोजाना खाली पेट एक चुटकी अजवाइन चूर्ण लेना आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। आयुर्वेद में भी अजवाइन को पेट से जुड़ी कई समस्याओं का आसान इलाज माना गया है। इसका सेवन चूर्ण के रूप में सुबह खाली पेट करने से कई फायदे मिलते हैं। आइए जानते हैं अजवाइन चूर्ण रोजाना खाने से कौन-कौन से बड़े फायदे मिल सकते हैं।

1. पाचन तंत्र को करता है मजबूत

अजवाइन में थाइमोल नामक तत्व पाया जाता है जो पेट के एंजाइम्स को सक्रिय करता है। इससे पाचन क्रिया बेहतर होती है और गैस, एसिडिटी या अपच जैसी समस्याएं दूर हो जाती हैं। जिन लोगों को खाना खाने के बाद पेट भारी लगना या गैस बनना आम बात है। उन्हें रोज सुबह खाली पेट अजवाइन चूर्ण जरूर लेना चाहिए।

2. वजन घटाने में करता है मदद

अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं और बिना किसी साइड इफेक्ट के वज़न कम करना चाहते हैं तो अजवाइन चूर्ण आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और शरीर में जमा फैट को जलाने में मदद करता है। आप रोज सुबह गर्म पानी के साथ एक चुटकी अजवाइन चूर्ण हल्के गर्म पानी में मिलाकर पी सकते हैं।

3. इम्युनिटी मजबूत

अजवाइन में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। इसके रोजाना सेवन करने से सर्दी-खांसी, बुखार जैसी आम बीमारियों से बचाव होता है। बदलते मौसम में यह शरीर लिए फायदेमंद होता हैं।

4. शुगर लेवल को कंट्रोल करता है

कुछ स्टडीज में पाया गया है कि अजवाइन का नियमित सेवन ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। इसमें मौजूद तत्व शरीर में इंसुलिन की संवेदनशीलता को बेहतर बनाते हैं। हालांकि डायबिटीज के मरीजों को इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

5. पेट दर्द और मासिक धर्म की तकलीफ में राहत

अजवाइन महिलाओं के लिए भी बहुत फायदेमंद है। मासिक धर्म के दौरान अगर पेट में बहुत दर्द होता है या ब्लोटिंग की समस्या रहती है तो सुबह खाली पेट अजवाइन चूर्ण लेना राहत पहुंचा सकता है। इसके नेचुरल इंग्रेडिएंट्स दर्द को आराम और मांसपेशियों की ऐंठन को कम करते हैं।

कैसे करें सेवन?

इसका सेवन करना बहुत आसान है। इसके लिए आप रोज सुबह खाली पेट सिर्फ एक चुटकी (लगभग आधा चम्मच) अजवाइन चूर्ण को गुनगुने पानी के साथ लें। चाहें तो इसमें थोड़ा शहद भी मिला सकते हैं। ध्यान रखें कि इसकी मात्रा अधिक न हो क्योंकि अधिक मात्रा में सेवन से पेट में जलन हो सकती है।

Also Read
View All

अगली खबर