Weight Loss Tips: आज की इस स्टोरी में हम 10 ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें फॉलो करने से आपको वजन कम करने में मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं वजन घटाने की 10 छोटी-छोटी लेकिन जरूरी बातों के बारे में विस्तार से।
Weight Loss Tips: आज के समय में वजन कम करना सभी लोग चाहते हैं, लेकिन खराब डाइट या बिजी शेड्यूल की वजह से ज्यादातर लोगों का यह सपना अधूरा रह जाता है। कई लोग कोशिश करने के बाद भी सही तरीका न अपनाने की वजह से अपने वजन को नियंत्रित नहीं कर पाते। इसलिए आज के इस स्टोरी में हम प्रियंका द्वारा शेयर किए गए 10 ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें फॉलो करने से आपको वजन कम करने में मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं वजन घटाने की 10 छोटी-छोटी लेकिन जरूरी बातें।
हम अक्सर खाना जल्दी-जल्दी खाते हैं और टीवी या मोबाइल देखते हुए इसे पूरी तरह महसूस नहीं कर पाते। इससे न सिर्फ हमारी डाइजेशन प्रभावित होती है बल्कि वजन बढ़ने का खतरा भी रहता है। इसलिए खाने के दौरान हमेशा कोशिश करें कि हर बाइट को कम से कम 20-32 बार चबाएं और मोबाइल, टीवी या लैपटॉप से दूरी बनाएं। धीरे-धीरे खाना चबाने की आदत डालने से गैस, एसिडिटी और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं कम होती हैं और वजन कम करने में मदद मिलती है।
खाने के बीच में समय का गैप रखना बहुत जरूरी है। कई बार हम छोटे-छोटे स्नैक्स बार-बार खा लेते हैं और इसे फर्क नहीं पड़ता समझते हैं, लेकिन इससे हमारी डाइजेशन प्रभावित होती है और वजन बढ़ सकता है। दो मुख्य मील के बीच कम से कम तीन घंटे का गैप रखें। इससे असली भूख का एहसास होता है और ओवरइटिंग कम होती है।
इंटरमिटेंट फास्टिंग का मतलब भूखा रहने से नहीं बल्कि खाने के लिए एक तय टाइम फ्रेम रखना है। उदाहरण के लिए अगर आप शाम 6 बजे के बाद कुछ नहीं खाते और सुबह 8 बजे से खाना शुरू करते हैं, तो इसमें खाने का समय 10-12 घंटे का और बिना खाने का समय 14-16 घंटे का होता है। इससे शरीर में फैट बर्न होता है, मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और इंसुलिन लेवल नियंत्रित रहता है। हार्ट, डायबिटीज या किडनी की प्रॉब्लम वाले लोग इसे करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
शाम के बाद खाना खाने से शरीर कैलोरी को स्टोर करता है और वजन बढ़ सकता है। इसलिए अपना लास्ट मील शाम 6-7 बजे तक खत्म कर लें और हल्का, हेल्दी मील चुनें। ऐसा करने से शरीर का मेटाबॉलिज्म सही रहता है और वजन नियंत्रित रहता है।
जंक और प्रोसेस्ड फूड में शुगर, फैट और सोडियम बहुत ज्यादा होता है। इसलिए पिज्जा, बर्गर और चिप्स जैसी चीजें कम खाएं और घर का हेल्दी खाना, ताजे फल, सब्जियां और मिलेट्स डाइट में शामिल करें। इससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और वजन कम करने में मदद मिलती है।
रिफाइंड शुगर और पैकेज्ड चीनी का सेवन कम करें। इसके अलावा नेचुरल शुगर जैसे फल, किशमिश और खजूर सीमित मात्रा में खाएं। नमक की मात्रा लगभग दो ग्राम यानी आधा छोटा चम्मच पूरे दिन में पर्याप्त है। इससे ब्लोटिंग और सूजन कम होती है और वजन नियंत्रित रहता है।
हर मील में प्रोटीन और फाइबर को शामिल करना जरूरी है। इसलिए सलाद, रॉ सब्जियां, ब्राउन राइस और अनाज जैसे हेल्दी विकल्प डाइट में शामिल करें। प्रोटीन पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और मसल लॉस कम करता है। फाइबर और प्रोटीन के मेल से पेट भरा रहता है और वजन कम करने में मदद मिलती है।
वजन कम करने में डाइट का योगदान लगभग 70-80% होता है और एक्सरसाइज 15-20%। इसलिए रोजाना वॉक, योगा, जुम्बा, डांस या कोई भी स्पोर्ट्स करें। अगर आप वर्किंग हैं तो ऑफिस में हर 55 मिनट के बाद 5-10 मिनट का ब्रेक लें और थोड़ा चलें। लगातार एक्टिव रहने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और वजन कम करने में मदद मिलती है।
अगर आप लंबे समय से वजन घटाने की कोशिश कर रही हैं लेकिन हो नहीं रहा है, तो रोजाना सात से आठ घंटे की नींद बहुत जरूरी है। सोने का टाइम फिक्स रखें। नींद पूरी न होने पर स्ट्रेस हॉर्मोन बढ़ते हैं, जिससे वजन बढ़ता है। सही समय पर पर्याप्त नींद लेने से शरीर फ्रेश रहता है और वजन नियंत्रित रहता है।
ज्यादा स्ट्रेस से कॉर्टिसोल हॉर्मोन बढ़ता है, जो पेट और शरीर पर फैट जमा करता है। इसलिए वजन कम करने के लिए पसंदीदा काम करें, परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताएं और रोजाना 15-20 मिनट मेडिटेशन करें। तनाव कम होने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बेहतर रहता है और वजन नियंत्रित रहता है।