लाइफस्टाइल

कुकर में दाल पकाते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान, नहीं फैलेगा झाग वाला पानी, जानें दाल का झाग खाना चाहिए या नहीं

Dal Cooking Tips: कुकर से दाल बाहर निकलने से बचने के लिए किन टिप्स को फॉलो करें और दाल के ऊपर आने वाला झाग खाना चाहिए या नहीं, आइए जानते हैं।
2 min read
Aug 18, 2026
Dal Foam While Boiling, Dal Overflow Prevention Tips
दाल बनाने के लिए Cooking Tips (representative image) image credit gemini

Dal Overflow Prevention Tips: दाल बनाते समय कुकर से पानी और झाग बाहर निकलने से गैस और चूल्हे के आसपास की जगह और रखी चीजें गंदी हो जाती हैं। वहीं, दाल को पतीले में पकाते समय कुछ लोग ऊपर आने वाले झाग को फेंक देते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि दाल को कुकर से बाहर निकलने से रोकने के लिए क्या करना चाहिए और दाल के ऊपर बनने वाले झाग को खाना चाहिए या नहीं।

दाल को बाहर निकलने से रोकने के आसान उपाय

  • घी या तेल डालें दाल पकाते समय कुकर की सीटी वाले हिस्से में या दाल में थोड़ा सा घी या तेल डालने से झाग और उफान को कम करने में मदद मिल सकती है।
  • आंच का रखेंध्यान दाल को बहुत तेज आंच पर लगातार पकाने से उफान बढ़ सकता है। इसलिए दाल में उबाल आने के बाद आंच को जरूरत के अनुसार कम कर दें।
  • कुकर को ज्यादा न भरें दाल पकाते समय कुकर में दाल और पानी की मात्रा इतनी ही रखें कि ऊपर पर्याप्त जगह बची रहे। दाल पकने के दौरान फूलती है और झाग भी बन सकता है। इसलिए कुकर को जरूरत से ज्यादा भरने से बचना चाहिए।
  • दाल को पहले अच्छी तरह धोएं दाल पकाने से पहले उसे पानी से अच्छी तरह धो लें। चाहें तो कुछ समय के लिए भिगो भी सकते हैं। इससे दाल पकाने में मदद मिलती है।

दाल के ऊपर आने वाला झाग खाना चाहिए या नहीं

दाल पकाते समय ऊपर झाग दिखाई देना आम बात है। सिर्फ झाग दिखाई देने का मतलब यह नहीं है कि दाल खराब या खाने लायक नहीं है। नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इन्फॉर्मेशन (National Center for Biotechnology Information) के अनुसार, दालों में सैपोनिन जैसे प्राकृतिक यौगिक पाए जाते हैं, जिनमें झाग बनाने की क्षमता होती है। इसलिए दाल के ऊपर बनने वाले झाग को हटाना जरूरी नहीं है। अगर आपको दाल साफ और बिना झाग वाली पसंद है तो उबालते समय इसे हटा सकते हैं। हालांकि, झाग नहीं हटाने पर भी केवल इसी वजह से दाल को फेंकने की जरूरत नहीं होती। पकने के दौरान झाग कम हो सकता है और दाल में मिल जाता है।

Updated on:
18 Aug 2026 01:56 pm
Published on:
18 Aug 2026 01:52 pm