First aid For Snake Bites: बरसात के मौसम में सांप काटने के मामले आते हैं। भारत में सबसे अधिक सर्पदंश के मामले दर्ज होते भी हैं। आइए, जानते हैं कि सांप के काटने पर क्या करना है (Sanp Ke Katne Par Kya Kare) और क्या नहीं?
First aid For Snake Bites: बरसात के मौसम में सांप-बिच्छू का डर अधिक रहता है। ये इस मौसम में बिल से बाहर निकल आते हैं। इसलिए सांपों से बचकर रहना जरूरी है। अगर आपको या किसी जानने वाले को सांप काट लेता है या डसता है तो ऐसे में क्या करना चाहिए। कई बार लोग जड़ी बूटी या झाड़ फूंक के चक्कर में पड़ जाते हैं। इस कारण पीड़ित की जान तक चली जाती है। इसलिए स्वास्थ्य मंत्रालय कुछ जरूरी जानकारी शेयर की है। अगर सांप काट लेता है तो आपको शुरुआत में इन कुछ बातों का ध्यान रखना (Snake Bites Prevention) है-
विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) की जानकारी के मुताबिक, 5 मिलियन (अनुमानित) सर्पदंश के मामले हर साल आते हैं। अगर भारत की बात की जाए तो यहां पर हर साल करीब 58 हजार सर्पदंश के कारण मौत के मुंह में समा जाते हैं। सर्पदंश से मृत्यु होने का आंकड़ा दुनिया में सबसे अधिक है। इसलिए ये भारत के लिए गंभीर चिंता का विषय भी है।
सांप के काटने पर कुछ बातों को याद रखने से किसी की भी जान बचाई जा सकती है। इसको लेकर जागरूक होना बेहद जरूरी है। चलिए, स्वास्थ्य मंत्रालय, भारत सरकार की जानकारी के अनुसार समझते हैं कि सर्पदंश होने पर क्या करना चाहिए और क्या नहीं-
डाउन टू अर्थ को गैर सरकारी संगठन स्नेकबाइट हीलिंग एंड एजुकेशन सोसाइटी की सलाहकार प्रियंका कदम ने बताया कि सांप काटने की बहुत कम रिपोर्टिंग इसलिए भी होती है क्योंकि कई पीड़ित अस्पतालों के बजाय 'आस्था' के अनुसार उपचार करवाते हैं। वो ये भी स्पष्ट करती हैं कि ये संख्याएं आधिकारिक डेटा में दर्ज भी नहीं होती हैं। हालांकि, आपने अपने आसपास देखा भी होगा कि ऐसे चक्करों में कई बार जान तक गंवाना पड़ता है। इसलिए आपको सांप के काटने पर अस्पताल ही जाना चाहिए।