लाइफस्टाइल

Home Remedies For Ants: बरसात आते ही घर में चींटियां बढ़ गई हैं? अपनाएं ये असरदार घरेलू उपाय 

घर से चींटियां भगाने के उपाय: अगर आप घर में चींटियों के आने से परेशान हैं और उनसे छुटकारा पाना चाहते हैं, तो यहां बताए गए टिप्स को फॉलो कर सकते हैं।
2 min read
Jul 03, 2026
Ghar Se Chiti Bhagane Ke Upay, Kitchen Me Chiti Kaise Bhagaye
चींटियां भगाने के लिए Home Remedies/ (representative image) image credit chatgpt

Ants Control Tips: गर्मी के साथ-साथ बरसात के मौसम में भी घरों में चींटियों की समस्या बढ़ जाती है। ये किचन में रखे चावल, चीनी और खाने-पीने की दूसरी चीजों के साथ ही गमलों और घर के अन्य कोनों में भी अपना घर बना लेती हैं, जिससे परेशानी बढ़ जाती है। ऐसे में अगर आप भी चींटियों से परेशान हैं, तो यहां बताए गए आसान घरेलू उपाय अपनाकर छुटकारा पा सकते हैं। 

चींटियों से छुटकारा पाने के लिए फॉलो करें ये घरेलू उपाय

अगर किचन में रखे चावल में चींटियां लग गई हैं, तो भगाने के लिए चावल में कुछ लौंग डालकर 30 मिनट से 1 घंटे के लिए छोड़ दें। लौंग की तेज खुशबू से चींटियां खुद ही बाहर निकलने लगेंगी। इसके बाद चावल को साफ करके वापस स्टोर कर सकते हैं। इसके अलावा, बरसात के दिनों में अगर आप लंबे समय तक चावल को कीड़ों और चींटियों से बचाकर रखना चाहते है, तो स्टोर करने से पहले उसमें तेज पत्ते (Bay leaves) या नीम की सूखी पत्तियां डाल सकते हैं। बाद में चावल इस्तेमाल करने से पहले उसे अच्छी तरह धोकर इस्तेमाल करें।

इसके साथ ही, किचन के प्लेटफॉर्म पर अगर बार-बार चींटियां आती हैं, तो थोड़ा सा सिरका (विनेगर) लेकर गीले कपड़े से प्लेटफॉर्म साफ करें। सिरके की गंध चींटियों को दूर रखने में मदद करती है और किचन भी साफ रहता है।

अगर घर के कोनों, गमलों, बाथरूम या दूसरी जगहों पर चींटियां ज्यादा हों गई हैं, तो इससे छुटकारा पाने के लिए गर्म पानी में कपूर का पाउडर, थोड़ा डिटॉल, थोड़ा बोरिक पाउडर और थोड़ा सिरका मिलाकर एक स्प्रे बोतल में भर लें। इस मिश्रण को चींटियों के आने वाली जगहों पर हल्का स्प्रे करें। इससे चींटियां वहां से हटने लगेंगी। ध्यान रखें कि इस मिश्रण को बच्चों और पालतू जानवरों की पहुंच से दूर रखें।

चींटियों को घर से दूर रखने के लिए होममेड स्प्रे

चींटियों को भगाने के लिए होममेड स्प्रे बनाने के लिए गर्म पानी में कपूर, डिटॉल और थोड़ा बोरिक पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें। मिश्रण ठंडा होने पर इसे छानकर स्प्रे बोतल में भर लें। अब इस स्प्रे को उन जगहों पर छिड़कें, जहां से चींटियां आती हैं या जहां उनकी लाइन दिखाई देती है। कपूर और डिटॉल की तेज गंध की वजह से चींटियां उस जगह से दूर रहने लगती हैं। यह स्प्रे चींटियों के साथ ही मक्खियों और छोटे-मोटे कीड़ों को दूर रखने में भी मददगार हो सकता है।

ध्यान दें, इस स्प्रे को खाने-पीने की चीजों पर न छिड़कें। साथ ही, इसे बच्चों और पालतू जानवरों की पहुंच से दूर रखें।

डिटॉल, हींग और विनेगर से बनाएं चींटियां भगाने के लिए घोल

चींटियों को भगाने के लिए घोल बनाने के लिए एक कटोरी पानी लें। इसमें 2 चम्मच डिटॉल, 1 चुटकी हींग और 2 चम्मच विनेगर डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब इस तैयार घोल को एक स्प्रे बोतल में भर लें। जहां-जहां से चींटियां आ रही हों, वहां इस घोल का स्प्रे करें। अगर स्प्रे बोतल नहीं है, तो रुई (कॉटन) को इस घोल में भिगोकर चींटियों के आने वाली जगह पर रख दें।

Published on:
03 Jul 2026 05:50 pm