25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Perfect Rice Cooking Tips: शेफ कुनाल कपूर और शेफ भुपी से जानें परफेक्ट खिले-खिले चावल बनाने के आसान टिप्स

Perfect Rice Cooking Tips By Chef: चावल बनाने के दो तरीके हैं, जिनके बारे में आज की इस स्टोरी में हम शेफ कुनाल कपूर और शेफ भुपी द्वारा बताए गए तरीके से बताने जा रहे हैं।
2 min read
Google source verification
Chef Kunal Kapoor Rice Method, Chef Bhupi Rice Cooking Hacks

Chef से जाने चावल बनाने के टिप्स | image credit youtube/@KunalKapur/@chefbhupikitchen and chatgpt

Perfect Rice Cooking Techniques: चावल बनाना सबसे आसान काम लगता है, लेकिन जब बारी खिले-खिले और परफेक्ट चावल बनाने की आती है तो ज्यादातर लोग इसमें गलतियां कर देते हैं। छोटी-छोटी गलतियों के कारण चावल चिपचिपे या ज्यादा नरम हो जाते हैं। इसलिए आज की इस स्टोरी में Chef Kunal Kapoor और Chef Bhupi द्वारा शेयर किए गए चावल पकाने के टिप्स बताए जा रहे हैं, जिन्हें फॉलो करके आप खिले-खिले चावल बना सकते हैं।

Chef Kunal Kapoor से जानें चावल बनाने के दो तरीके

Chef Kunal Kapoor के अनुसार, परफेक्ट खिले-खिले चावल बनाने के लिए सबसे पहले चावलों को लगभग आधे घंटे तक भिगोकर रखें। इसके बाद एक बड़े बर्तन में पानी उबालें और उसमें थोड़ा नमक और थोड़ा सा तेल डालें। जब पानी में अच्छा उबाल आ जाए, तब भीगे हुए चावल डालकर पकाएं। इसके बाद चावल को छानकर अतिरिक्त पानी अलग कर दें और चावलों को एक बर्तन में फैला दें।

वहीं, स्टिम मेथड के अनुसार दो कप पानी में नमक और थोड़ा तेल डालकर उबाल लें, फिर उसमें चावल डालें और तब तक पकाएं जब तक चावल सारा पानी सोख न लें।

सबसे पहले चावलों को अच्छी तरह धोएं

Chef Bhupi के अनुसार खिले-खिले चावल बनाने के लिए सबसे पहले चावलों को अच्छी तरह धोना चाहिए। बासमती चावल को हल्के हाथों से 2 से 3 बार धोएं ताकि ऊपर मौजूद अतिरिक्त स्टार्च और पाउडर निकल जाए। इसके बाद चावलों को लगभग 20 से 30 मिनट के लिए पानी में भिगोकर रखें। इससे चावल समान रूप से पकते हैं और उनका आकार भी बढ़ता है।

ड्रेनिंग मेथड से ऐसे बनाएं चावल

ड्रेनिंग मेथड से चावल बनाने के लिए एक बड़े बर्तन में पर्याप्त मात्रा में पानी उबालें। चाहें तो स्वाद के लिए थोड़ा नमक और थोड़ा नींबू का रस डाल सकते हैं। इससे चावल ज्यादा सफेद और खिले-खिले बनते हैं। जब पानी उबलने लगे तो उसमें भीगे हुए चावल डाल दें। चावल को लगभग 12 से 14 मिनट तक पकाएं और बीच-बीच में चेक करते रहें। चावल पूरी तरह गलने नहीं चाहिए, बल्कि हल्के से दबाने पर पक जाएं। इसके बाद तुरंत चावल को छलनी में छान लें और अतिरिक्त पानी निकाल दें। इससे चावल चिपकते नहीं हैं और दाने अलग-अलग रहते हैं। ड्रेनिंग मेथड में चावल ज्यादा हल्के और कम स्टार्च वाले बनते हैं।

एब्जॉर्प्शन मेथड से ऐसे पकाएं चावल

एब्जॉर्प्शन मेथड से चावल पकाने के लिए एक कप बासमती चावल के लिए लगभग डेढ़ से दो कप पानी का इस्तेमाल करें। चावल और पानी को बर्तन में डालकर ढक्कन लगाएं और मीडियम आंच पर पकाएं। जब पानी काफी हद तक सूख जाए तो आंच धीमी कर दें और 5 से 6 मिनट तक और पकाएं। इसके बाद गैस बंद कर दें और कुछ मिनट ढककर रहने दें। ध्यान दें कि पानी की मात्रा चावल की क्वालिटी और उम्र पर भी निर्भर करती है।

कुकर की बजाय खुले बर्तन में पकाएं चावल

Chef Bhupi के अनुसार, चावल को कुकर में सीटी लगाकर पकाने के बजाय खुले बर्तन में सही मात्रा में पानी और सही समय तक पकाने पर चावल ज्यादा अच्छे बनते हैं। इससे चावल का हर दाना अलग रहता है और उनका टेक्सचर भी बेहतर मिलता है।

बड़ी खबरें

View All

लाइफस्टाइल

ट्रेंडिंग

स्वास्थ्य