
साउथ इंडियन मैंगो राइस रेसिपी (representative image) image credit gemini
Raw Mango Rice Recipe: गर्मियों में कच्चे आम से बनने वाली डिशेज का स्वाद अलग ही होता है। अगर आप भी आम से बनी नई और झटपट तैयार होने वाली रेसिपी ट्राई करना चाहते हैं, तो साउथ इंडियन स्टाइल मैंगो राइस आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है। यह रेसिपी स्वादिष्ट होने के साथ हल्की, मसालेदार और कम समय में तैयार हो जाती है। जानिए घर पर आसान तरीके से Raw Mango Rice बनाने की स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी।
स्टेप 1
साउथ इंडियन स्टाइल में मैंगो राइस बनाने के लिए सबसे पहले कच्चे आम को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर रख लें।बेहतर स्वाद और टेक्सचर के लिए कच्चे आम को कद्दूकस करके इस्तेमाल करें।
स्टेप 2
आम काटने के बाद एक पैन में तेल गर्म करें और इसमें मूंगफली डालकर मध्यम आंच पर भूनें।
स्टेप 3
मूंगफली भूनने के बाद इसे अलग निकाल कर रख लें। फिर उसी पैन में थोड़ा और तेल डालें। अब इसमें चना दाल, उड़द दाल, राई और सूखी लाल मिर्च डालें। जब ये चटकने लगें, तो इसमें कटा हुआ अदरक, हरी मिर्च और करी पत्ता डालकर सारी चीजों को अच्छे से पकाकर तड़का तैयार कर लें।
स्टेप 4
अब पैन में कटा हुआ आम, नमक और हल्दी डालकर इसे 2-3 मिनट तक भूनें और फिर ढक्कन लगाकर तब तक पकाएं जब तक आम नरम न हो जाए।
स्टेप 5
आम के पक जाने के बाद अंत में इसमें पका हुआ चावल डालें, ऊपर से भुनी हुई मूंगफली डालें और जरूरत के हिसाब से नमक चेक करने के बाद सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर 2-3 मिनट तक और पकाने के बाद गैस बंद कर दें। आप चाहें तो सारी चीजों को कढ़ाही में पकाने के बाद, इसमें चावल मिलाने के बजाय चावल के ऊपर ही तड़के जैसे सभी चीजों को डालकर अच्छे से मिलाने के बाद सर्व कर सकते हैं।
मैंगो राइस बनाते समय ध्यान रखें कि चावल पूरी तरह ठंडे हों, वरना राइस चिपचिपे हो सकते हैं। वहीं, ज्यादा खट्टे आम इस्तेमाल करने पर नमक और मसालों का संतुलन जरूर चेक करें।
Published on:
08 Jun 2026 12:30 pm
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
