25 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उम्र से कम दिखना चाहती हैं तो फॉलो करें ये 8 Fashion Tips, मिलेगा यंग और स्टाइलिश लुक

Young Look Fashion Tips: उम्र से कम दिखने के लिए कौन-कौन से फैशन टिप्स फॉलो करने चाहिए, आइए जानते हैं।
2 min read
Google source verification
Stylish Look Ideas, Age Defying Fashion Tips

Fashion Tips For Women (representative image) image credit chatgpt

Fashion Tips For Women: फैशन समय के साथ बदलता रहता है। ऐसे में ट्रेंड को फॉलो करने के साथ-साथ फैशन से जुड़ी कुछ छोटी-छोटी लेकिन जरूरी बातों का ध्यान रखकर आप ट्रेंडी और स्टाइलिश दिखने के साथ ही अपनी उम्र से कम भी नजर आ सकती हैं। कई बार लोग अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिनकी वजह से वह अपनी उम्र से ज्यादा के दिखने लगते हैं। ऐसे में अगर आप चाहती हैं कि आपका लुक ज्यादा फ्रेश, स्मार्ट और यंग नजर आए तो यहां बताई गई छोटी-छोटी चीजों का ध्यान रखकर तैयार हो सकती हैं। इससे आप अपने लुक को बेहतर बनाने के साथ ही अपनी उम्र से कम भी दिख सकती हैं।

बालों की करें सही पार्टिंग

बालों की पार्टिंग पूरे चेहरे के लुक को बदल सकती है। ऐसे में अगर आप हमेशा बालों की बीच से पार्टिंग करती हैं तो इससे आपका चेहरा ज्यादा मैच्योर दिख सकता है। यंग और फ्रेश लुक के लिए आप साइड पार्टिंग ट्राई कर सकती हैं। साइड पार्टिंग से चेहरे को एक अलग शेप मिलती है और आपका लुक भी ज्यादा स्टाइलिश लगता है। आपके चेहरे के अनुसार कौन सा पार्टिंग सही रहेगा, इसके लिए आप बाल कटवाते समय हेयर एक्सपर्ट से भी सलाह ले सकती हैं।

छोटी बिंदी लगाएं

अगर आपको बिंदी लगाना पसंद है तो बहुत बड़ी बिंदी की जगह छोटी और सिंपल बिंदी लगाने की कोशिश करें। छोटी बिंदी चेहरे को ज्यादा आकर्षक बनाती है और आपके फीचर्स को हाईलाइट करती है।

दुपट्टा लेने का तरीका बदलें

दुपट्टा लेने का तरीका भी आपके पूरे लुक को बदल सकता है। अगर आप दुपट्टे को बहुत ज्यादा फैलाकर कैरी करती हैं तो आपका लुक थोड़ा भारी लग सकता है। दुपट्टे को एक साइड पर स्टाइलिश तरीके से लें या फिर गले में पतले में कर के कैरी करें।

हल्के और फ्रेश कलर चुनें

कपड़ों के रंग भी यंग दिखाने में मदद करते हैं। बहुत ज्यादा डार्क और फीके रंग कई बार चेहरे को डल दिखा सकते हैं। यंग और फ्रेश लुक के लिए पिंक, पेस्टल शेड्स, लाइट कलर और ब्राइट टोन वाले कपड़े पहनें। ये रंग चेहरे पर निखार लाते हैं और आपको ज्यादा फ्रेश दिखाते हैं।

सिंपल ज्वेलरी पहनें

बहुत ज्यादा हैवी ज्वेलरी पहनने से कई बार लुक ज्यादा हैवी लग सकता है। अगर आपका आउटफिट पहले से ही हैवी है तो ज्वेलरी को थोड़ा सिंपल रखना बेहतर होता है। आप हैवी नेकलेस की जगह स्टाइलिश पेंडेंट, छोटे ईयररिंग्स या मिनिमल ज्वेलरी ट्राई कर सकती हैं। इससे आपका लुक क्लासी और ट्रेंडी लगेगा।

छोटे बैग का करें इस्तेमाल

बहुत बड़े बैग कई बार पूरे लुक को भारी बना देते हैं। अगर आप स्मार्ट और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो छोटे या मीडियम साइज के बैग का इस्तेमाल करें। स्लिंग बैग, हैंडबैग या छोटे स्टाइलिश बैग लुक को ज्यादा मॉडर्न बना सकते हैं और आपकी पर्सनैलिटी को बेहतर दिखाते हैं।

सही फुटवियर का करें चुनाव

अक्सर लोग कपड़ों पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन फुटवियर को नजरअंदाज कर देते हैं। जबकि फुटवियर पूरे लुक को बदल सकता है। बहुत पुराने और सिंपल डिजाइन की चप्पल की जगह ट्रेंडी सैंडल, प्रिंटेड फुटवियर या स्टाइलिश डिजाइन वाली सैंडल पहनें।

ज्यादा चूड़ियां पहनने से बचें

चूड़ियां ट्रेडिशनल लुक के लिए ज्यादा चूड़ियां अच्छी लगती हैं, लेकिन हर आउटफिट के साथ ज्यादा चूड़ियां पहनना जरूरी नहीं है। अगर आप स्टाइलिश और मॉडर्न दिखना चाहती हैं तो कुर्ती या साड़ी के साथ एक अच्छी वॉच, ब्रेसलेट या सिंपल कड़ा पहन सकती हैं। इससे लुक ज्यादा एलिगेंट और क्लासी लगेगा।