24 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Best Fragrant Plants: घर में लगाएं ये 5 खुशबूदार पौधे, हर समय रहेगा नेचुरल फ्रेगरेंस का एहसास

Natural Air Freshener Plants for Home : अगर आप घर को प्राकृतिक तरीके से खुशबूदार और खूबसूरत बनाना चाहते हैं, तो जैस्मिन, गार्डेनिया, लैवेंडर, होया और सेंटेड जेरेनियम जैसे पौधे लगा सकते हैं।
2 min read
Google source verification
Fragrant Flowering Plants, Natural Air Freshener Plants

Air Freshener Plants (representative image) image credit chatgpt

5 Best Smelling Plants: अगर आप इस मानसून सीजन चाहते हैं कि आपका घर बिना रूम फ्रेशनर या परफ्यूम के भी हमेशा ताजा और खुशबूदार महके, तो आप कुछ पौधे लगा सकते हैं। इन पौधों की खास बात यह है कि ये सिर्फ घर की खूबसूरती ही नहीं बढ़ाते, बल्कि अपनी प्राकृतिक खुशबू से घर को भी फ्रेश बनाए रखते हैं। आइए जानते हैं ऐसे 5 खुशबूदार पौधों के बारे में, जिन्हें आप बारिश के दिनों में घर में आने वाली सीलन की बदबू को दूर करने के साथ ही घर को खुशबूदार बनाने के लिए लगा सकते हैं।

जैस्मिन (Jasmine)

जैस्मिन यानी चमेली का नाम खुशबूदार फूलों में सबसे पहले लिया जाता है। इसके फूल खासकर रात के समय तेज और मीठी खुशबू फैलाते हैं, जिससे पूरा कमरा महक उठता है। इसे घर के अंदर ऐसी जगह रखें, जहां अच्छी रोशनी मिले लेकिन सीधी धूप न पड़े। नियमित पानी देने और समय-समय पर इसकी कटाई-छंटाई करने से पौधा स्वस्थ रहता है और लंबे समय तक फूल देता है।

गार्डेनिया (Gardenia)

गार्डेनिया, जिसे हिंदी में गंधराज भी कहते हैं। यह अपने सफेद फूलों और तेज खुशबू के लिए जाना जाता है। ऐसे में आप इसे अपने घर की बालकनी या गार्डन में लगा सकते हैं। यह पौधा अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी में अच्छी तरह बढ़ता है। इसकी मिट्टी हमेशा हल्की नम रहनी चाहिए, लेकिन जलभराव से बचाना जरूरी है। इसकी देखभाल थोड़ी ज्यादा करनी पड़ती है, लेकिन जब इसमें फूल खिलते हैं, तो उनकी खुशबू पूरे घर को महका देती है।

लैवेंडर (Lavender)

लैवेंडर की खुशबू बहुत सुकून देने वाली और तनाव कम करने वाली मानी जाती है। इसके बैंगनी रंग के फूल और सिल्वर-ग्रीन पत्तियां घर की सुंदरता भी बढ़ाते हैं। इस पौधे को लगाने के लिए ऐसी मिट्टी चुनें, जिसमें पानी बिल्कुल न रुके। इसके लिए सामान्य मिट्टी में थोड़ी रेत या बजरी मिलाकर भी लगा सकते हैं। इसके अलावा पौधे को दिन में कम से कम 6 से 8 घंटे की सीधी धूप वाली जगह पर रखें। इसके साथ ही गमले में मिट्टी जब सूखने लगे तब ही दोबारा पानी दें।

होया (Hoya)

होया, जिसे वैक्स प्लांट भी कहा जाता है, अपने स्टार शेप वाले फूलों और मीठी खुशबू के लिए पसंद किया जाता है। इसे लगाने के लिए अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी और धूप की जरूरत होती है।

सेंटेड जेरेनियम (Scented Geranium)

सेंटेड जेरेनियम की सबसे खास बात इसकी खुशबूदार पत्तियां हैं। इसकी अलग-अलग किस्मों में गुलाब, नींबू, पुदीना और साइट्रस जैसी खुशबू आती है। इसलिए जैसे ही इसकी पत्तियों को हल्का सा छूते हैं, इनमें से खुशबू आने लगती है। यह पौधा घर के अंदर भी आसानी से लागाया जा सकता है। लेकिन ध्यान दें इसमें नियमित रूप से पानी देने की जरूरत होती है, जिससे इसकी मिट्टी में हल्की नम बनी रहे।