
Shreyas Iyer/ image credit instagram/shreyasiyer96 and nbastyle_in
Shreyas Iyer Mumbai House: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज श्रेस अय्यर इस समय जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 मैच में अपनी पहली जीत और युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी की तारीफ को लेकर ट्रेंड में हैं। श्रेस अय्यर अपनी शानदार बैटिंग के साथ-साथ अपने फैशन सेंस और लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं। आइए जानते हैं क्रिकेटर के मुंबई में स्थित घर के बारे में।
श्रेस अय्यर मूल रूप से केरल के त्रिशूर से हैं, लेकिन फिलहाल अपने परिवार के साथ मुंबई में रहते हैं। उनका 4BHK अपार्टमेंट दक्षिण मुंबई के लोअर परेल स्थित मशहूर लोढ़ा वर्ल्ड टावर्स की 48वीं मंजिल पर है। ऊंचाई पर होने की वजह से यहां से पूरे मुंबई शहर का शानदार नजारा दिखाई देता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने साल 2020 में यह घर करीब 12 करोड़ रुपये में खरीदा था।
श्रेस अय्यर के घर का इंटीरियर काफी एलिगेंट और आरामदायक है। पूरे घर में वुडन फ्लोरिंग की गई है। वहीं, दीवारों और फर्नीचर में हल्के और न्यूट्रल रंगों का इस्तेमाल किया गया है। बड़ी-बड़ी ग्लास विंडो से पूरे घर में भरपूर नेचुरल लाइट आती है, जिससे घर और भी खुला और खूबसूरत लगता है।
इस अपार्टमेंट में चार बड़े बेडरूम हैं और हर कमरे के साथ अटैच बाथरूम दिया गया है। इस घर की सबसे खास जगह इसकी बड़ी बालकनी है। यहां से मुंबई की स्काईलाइन का शानदार व्यू दिखाई देता है। इसके अलावा, घर का लिविंग रूम काफी बड़ा, आरामदायक और खूबसूरती से सजाया गया है। यहां आरामदायक सोफे, शानदार फर्नीचर और खुला स्पेस है, जहां श्रेस अपने परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताते हैं।
क्रिकेटर होने के नाते श्रेस अय्यर फिटनेस पर भी खास ध्यान देते हैं। इसलिए उन्होंने अपने घर में ही एक मॉडर्न जिम बनाया है। इस जिम में बड़ी-बड़ी मिरर वाली दीवारें और बड़ी खिड़कियां हैं, जिनसे नेचुरल लाइट आती रहती है।
क्रिकेट और फिटनेस के अलावा श्रेस को गेमिंग और स्नीकर्स का भी शौक है। इसलिए उनके घर में एक अलग गेमिंग रूम बनाया गया है, जहां बड़े स्क्रीन, आरामदायक सीटिंग और उनके पसंदीदा गेमिंग मौजूद हैं। खाली समय में वह यहीं बैठकर गेम खेलकर रिलैक्स करते हैं।
इसके अलावा, उन्होंने अपने महंगे और खास स्नीकर्स कलेक्शन के लिए घर में एक अलग जगह बनाया है। इस जगह पर उनके कई प्रीमियम स्नीकर्स रखे गए हैं। सोशल मीडिया पर भी वह कई बार अपने इस शानदार कलेक्शन की झलक दिखा चुके हैं।
Updated on:
24 Jul 2026 01:32 pm
Published on:
24 Jul 2026 12:47 pm
