24 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mayank Yadav Lifestyle: कैसा है मयंक यादव का घर, कितनी है नेट वर्थ और फैमिली में कौन-कौन है?

Mayank Yadav House: दिल्ली के साधारण परिवार से निकलकर भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाजों की सूची में अपनी जगह बनाने वाले मयंक यादव के घर, फैमिली और लाइफस्टाइल से जुड़ी खास बातें आइए जानते हैं।
2 min read
Google source verification
Mayank Yadav Net Worth, Mayank Yadav Family

Mayank Yadav/ image credit instagram/ mayankyadav_8 and youtube /GTFILMSn

Mayank Yadav: युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव इन दिनों फिर से सुर्खियों में हैं। साल 2024 में आईपीएल के दौरान 150 किमी प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से गेंदबाजी कर उन्होंने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा लिया था। हालांकि इसके बाद वह चोटिल हो गए थे। अब करीब दो साल बाद उन्होंने भारत के लिए वापसी की है और एक बार फिर चर्चा में हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि दिल्ली के एक साधारण परिवार से भारतीय क्रिकेट टीम तक का सफर तय करने वाले मयंक यादव कैसी लाइफस्टाइल जीते हैं।

कैसा दिखता है मयंक यादव का घर?

क्रिकेटर मयंक यादव अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं। उन्होंने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत भी दिल्ली से ही की थी। उनका घर आधुनिक सुविधाओं से लैस है और एक प्रोफेशनल क्रिकेटर की जरूरतों के हिसाब से तैयार किया गया है। मयंक का घर मॉडर्न डिजाइन में बना होने के बाद भी इंटीरियर में ज्यादा दिखावे की बजाय आराम और सुविधा पर ध्यान दिया गया है। घर में बड़ा लिविंग एरिया, आरामदायक बेडरूम और परिवार के साथ समय बिताने के लिए खुली जगह मौजूद है। इसके अलावा फिटनेस और रिकवरी के लिए भी एक खास हिस्सा बनाया गया है, जहां वे ट्रेनिंग और फिजियोथेरेपी से जुड़ी गतिविधियां करते हैं।

मयंक यादव लाइफस्टाइल

मयंक यादव की लाइफस्टाइल काफी अनुशासित है। वे अपनी फिटनेस और क्रिकेट पर ध्यान देते हैं। उनका ज्यादातर समय ट्रेनिंग, जिम, रिकवरी और अभ्यास में गुजरता है। तेज गेंदबाजी के कारण शरीर पर ज्यादा दबाव पड़ता है, इसलिए वे अपनी डाइट और आराम का भी पूरा ध्यान रखते हैं। खाली समय में वे परिवार के साथ समय बिताना और शांत जगहों पर घूमना पसंद करते हैं।

मयंक यादव का कार कलेक्शन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मयंक यादव को प्रीमियम SUV गाड़ियां पसंद हैं। हालांकि उन्होंने अपने कार कलेक्शन की पूरी जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। माना जाता है कि उनके पास ऐसी गाड़ियां हैं जो लंबी यात्रा के दौरान आराम और सुरक्षा दोनों उपलब्ध कराती हैं।

मयंक यादव की फैमिली में कौन-कौन हैं?

मयंक यादव अपने परिवार के काफी करीब हैं। उनके परिवार में माता-पिता और बहन हैं। उनके पिता ने बचपन से ही उन्हें क्रिकेटर बनाने का सपना देखा था और इस सपने को पूरा करने के लिए काफी मेहनत की।

मयंक यादव की नेट वर्थ

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 2026 तक मयंक यादव की अनुमानित नेट वर्थ करीब 11 करोड़ से 20 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है। उनकी कमाई का सबसे बड़ा हिस्सा आईपीएल सैलरी से आता है। इसके अलावा वे ब्रांड एंडोर्समेंट, घरेलू क्रिकेट मैच फीस और विज्ञापनों से भी अच्छी कमाई करते हैं।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई नेट वर्थ, घर और संपत्ति से जुड़ी जानकारी विभिन्न सार्वजनिक मीडिया रिपोर्ट्स और उपलब्ध स्रोतों पर आधारित है।