23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Khatu Shyam:  जयपुर, दिल्ली और हरियाणा से खाटू श्याम कैसे जाएं? जानें बस, ट्रेन और टैक्सी से जाने की पूरी जानकारी

Khatu Shyam Kaise Jaye: अगर आप खाटू श्याम जाने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन समझ नहीं आ रहा कि वहां कैसे पहुंचें, तो आप दिल्ली, हरियाणा या राजस्थान के यहां बताए गए शहरों से अपनी यात्रा की प्लानिंग कर सकते हैं।
2 min read
Google source verification
Jaipur To Khatu Shyam, Delhi To Khatu Shyam

Khatu Shyam Travel Guide (representative image) image credit chatgpt

Khatu Shyam Route From Jaipur Delhi Haryana: अगर आप पहली बार खाटू श्याम बाबा के दर्शन करने की प्लानिंग कर रहे हैं और समझ नहीं आ रहा कि किस रास्ते से जाना सही और आसान रहेगा, तो आप यहां बताए गए शहरों से अपनी ट्रिप प्लान कर सकते हैं। यहां हम राजस्थान की राजधानी जयपुर के साथ ही हरियाणा के पास के शहर नारनौल, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी, तथा दिल्ली से बस, ट्रेन और टैक्सी के जरिए खाटू श्याम कैसे जा सकते हैं, इसकी जानकारी दे रहे हैं।

जयपुर से खाटू श्याम कैसे जाएं?

जयपुर से खाटू श्याम अगर आप बस से जाना चाहते हैं, तो सिंधी कैंप बस स्टैंड और सीकर रोड स्थित चोमू पुलिया से राजस्थान रोडवेज और कई प्राइवेट बसें मिल जाती हैं। इसके अलावा आप टैक्सी बुक करके भी जा सकते हैं।

अगर आप ट्रेन से जाना चाहते हैं, तो पहले जयपुर जंक्शन से रींगस जंक्शन पहुंचना होगा। दोनों स्टेशनों के बीच रोज कई ट्रेनें चलती हैं और सफर करीब 50 से 60 मिनट का होता है। रींगस जंक्शन से खाटू श्याम मंदिर लगभग 16 से 17 किलोमीटर दूर है। स्टेशन के बाहर से शेयरिंग जीप, ऑटो और टैक्सी आसानी से मिल जाती हैं, जो करीब 30 से 40 मिनट में मंदिर पहुंचा देती हैं। जयपुर से रींगस जाने वाली प्रमुख ट्रेनों में सैनिक एक्सप्रेस, अरावली एक्सप्रेस, जयपुर-हिसार एक्सप्रेस, प्रयागराज-बीकानेर एक्सप्रेस और कोटा-सिरसा एक्सप्रेस शामिल हैं।

हरियाणा से खाटू श्याम कैसे जाएं?

अगर आप राजस्थान सीमा के पास स्थित हरियाणा के नारनौल, महेंद्रगढ़ या रेवाड़ी से खाटू श्याम जाना चाहते हैं, तो इन शहरों से भी रींगस जंक्शन के लिए कई ट्रेनें चलती हैं। नारनौल से रींगस पहुंचने में लगभग 2 घंटे का समय लगता है। वहीं, रेवाड़ी से भी रोज कई ट्रेनें रींगस जाती हैं।

रींगस जंक्शन पहुंचने के बाद स्टेशन के बाहर से शेयरिंग टैक्सी, ऑटो और बस मिल जाती हैं, जिनसे करीब आधे घंटे में खाटू श्याम मंदिर पहुंच सकते हैं। अगर बस से यात्रा करना चाहते हैं, तो नारनौल, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी से खाटू श्याम के लिए डायरेक्ट और कनेक्टिंग बसों की सुविधा भी मिल जाती है। आप अपनी सुविधा के अनुसार बस या ट्रेन, दोनों विकल्प चुन सकते हैं।

दिल्ली से खाटू श्याम कैसे जाएं?

दिल्ली से खाटू श्याम जाने के लिए ट्रेन और बस दोनों अच्छे विकल्प हैं। अगर ट्रेन से जाना चाहते हैं, तो दिल्ली से पहले रींगस जंक्शन तक ट्रेन से जाना होगा। दिल्ली से सैनिक एक्सप्रेस, अजमेर जनशताब्दी और रुणिचा एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें रींगस तक जाती हैं। रींगस स्टेशन से शेयरिंग टैक्सी, ऑटो या बस लेकर करीब 30 से 40 मिनट में खाटू श्याम मंदिर पहुंच सकते हैं।

अगर बस से जाना चाहते हैं, तो कश्मीरी गेट ISBT, सराय काले खां, धौला कुआं और मजनू का टीला जैसे प्रमुख स्थानों से रोडवेज और प्राइवेट बसों की सुविधा उपलब्ध है।

डिस्क्लेमर: यह लेख इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर लिखा गया है। ट्रिप प्लान करने से पहले ट्रेन और बस की समय-सारिणी तथा उपलब्धता की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट से जरूर जांच लें।