22 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hair Curl Hacks: मोजे, स्ट्रॉ, हेयर बैंड और दुपट्टे से करें बालों को कर्ल, कर्लर खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत

Hair Curl Without Heat: बिना हीटिंग टूल का इस्तेमाल किए घर पर बालों को नेचुरल कर्ल्स कैसे कर सकती हैं, आइए जानते हैं इससे जुड़े आसान हैक्स, जिनकी मदद से आप बिना बालों को नुकसान पहुंचाए कर्ल कर सकती हैं।
2 min read
Google source verification
Socks Hair Curling Method, Bina Heat Baal Curl Karne Ke Tarike

Hair Curl Hack/ (representative image)/ image credit gemini

Natural Hair Curls At Home: अगर आप अपने बालों में बिना हीटिंग कर्लिंग टूल का इस्तेमाल किए खूबसूरत कर्ल्स करना चाहती हैं, तो आप घर में मौजूद मोजे, स्ट्रॉ, हेयर बैंड और दुपट्टे जैसी चीजों की मदद से आसानी से बालों को कर्ल कर सकती हैं। इन तरीकों से बालों को नुकसान भी कम होता है और सुबह उठते ही आपको सॉफ्ट और बाउंसी कर्ल्स मिल सकते हैं। आइए जानते हैं इन आसान तरीकों की मदद से ऐसा कैसे कर सकते हैं।

मोजे से करें नेचुरल कर्ल्स

बालों को कर्ल करने का यह हैक सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल है। अगर आपके पास साफ मोजे हैं, तो उनका इस्तेमाल बालों को कर्ल करने के लिए किया जा सकता है। इसके लिए हल्के गीले बालों को छोटे-छोटे हिस्सों में बांट लें। अब हर हिस्से को मोजे पर लपेटें और आखिर में मोजे को गांठ लगाकर बांध दें। पूरी रात इसे ऐसे ही रहने दें। सुबह मोजे खोलने पर बालों में सॉफ्ट और नेचुरल कर्ल्स नजर आएंगे। यह तरीका लंबे और मीडियम लंबाई के बालों के लिए ज्यादा अच्छा होता है।

स्ट्रॉ से पाएं टाइट कर्ल्स

अगर आपको छोटे और टाइट कर्ल्स पसंद हैं, तो ड्रिंकिंग स्ट्रॉ का इस्तेमाल कर सकती हैं। बालों की पतली लट लें और उसे स्ट्रॉ पर अच्छी तरह लपेट दें। इसके बाद दोनों सिरों को पिन या रबर बैंड से फिक्स कर दें। कुछ घंटों या पूरी रात बाद स्ट्रॉ निकालें। इससे बालों में छोटे और स्प्रिंग जैसे कर्ल्स बन जाते हैं। हालांकि, स्ट्रॉ निकालते समय धीरे-धीरे बाल खोलें, ताकि बाल उलझें नहीं।

हेयर बैंड से पाएं सॉफ्ट वेवी कर्ल्स

अगर आपको हल्के वेव्स या ढीले कर्ल्स चाहिए, तो हेयर बैंड सबसे आसान तरीका है। सबसे पहले सिर पर हेयर बैंड पहन लें। अब बालों की लटों को एक-एक करके बैंड के अंदर लपेटते जाएं। पूरी रात इसे ऐसे ही रहने दें। सुबह बाल खोलने पर बिना हीट के खूबसूरत वेवी कर्ल्स मिलेंगे। यह तरीका जल्दी करने वालों के लिए भी काफी आसान है।

दुपट्टे की मदद से करें बाल कर्ल

घर में रखा मुलायम और बालों में फ्रिज न करने वाला दुपट्टा भी बालों को कर्ल करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। दुपट्टे को लंबाई में मोड़ लें और बालों को दो हिस्सों में बांट दें। अब हर हिस्से को दुपट्टे के चारों ओर घुमाते हुए नीचे तक लपेटें और आखिर में रबर बैंड से बांध दें। कुछ घंटों बाद या सुबह बाल खोलें। इससे बड़े और नेचुरल कर्ल्स मिलते हैं, जो देखने में काफी खूबसूरत लगते हैं।

इन बातों का भी रखें ध्यान

बालों में लंबे समय तक कर्ल बनाए रखने के लिए कर्ल करने से पहले बालों को पूरी तरह गीला न रखें, बल्कि हल्का नम रखें। बाल खोलने के बाद तुरंत कंघी करने की बजाय उंगलियों से हल्के-हल्के सुलझाएं। आखिर में थोड़ा सा हेयर सीरम या हल्का हेयर स्प्रे लगा सकती हैं, जिससे कर्ल्स लंबे समय तक बने रहें। अगर आपके बाल बहुत सीधे हैं, तो कर्ल्स को सेट होने के लिए इन्हें पूरी रात बांधकर रखने के साथ ही हेयर स्प्रे का इस्तेमाल करें।