22 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

Karishma Tanna: 42 साल की उम्र में मां बनेंगी करिश्मा तन्ना, जानें कैसे एंजॉय कर रही हैं प्रेग्नेंसी जर्नी

Karishma Tanna Pregnancy: करिश्मा तन्ना अपनी प्रेग्नेंसी को कैसे एंजॉय कर रही हैं और इस दौरान क्या कर रही हैं, आइए जानते हैं।
2 min read
Google source verification
Karishma Tanna pregnancy, करिश्मा तन्ना प्रेग्नेंसी

Karishma Tanna/ image credit instagram/karishmaktanna

Karishma Tanna Pregnancy Journey: आज के समय में लोगों की सोच मां बनने को लेकर काफी बदल रही है। पहले जहां महिलाओं पर 20 या 30 की उम्र तक बच्चे की प्लानिंग करने का दबाव रहता था, वहीं अब महिलाएं अपने करियर और पर्सनल लाइफ को ध्यान में रखकर मां बनने का फैसला खुद ले रही हैं। ऐसे ही एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना 42 साल की उम्र में मां बनने जा रही हैं। आइए जानते हैं कि प्रेग्नेंसी जर्नी को एक्ट्रेस कैसे एंजॉय कर रही हैं।

प्रेग्नेंसी जर्नी एंजॉय कर रही हैं करिश्मा तन्ना

सोशल मीडिया पर करिश्मातन्ना आए दिन फोटो और वीडियो शेयर कर अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी को एंजॉय करती दिख रही हैं। एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया था कि वह इस बात को लेकर ज्यादा नहीं सोचतीं कि मां बनने के बाद उनकी जिंदगी कितनी बदल जाएगी या इसका उनके काम पर क्या असर पड़ेगा।

बायोलॉजिकल क्लॉक पर नहीं दिया ध्यान

करिश्मा ने एक इंटरव्यू में अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी के बारे में बात करते हुए बताया कि उन्होंने कभी भी बच्चे को लेकर जल्दी महसूस नहीं की। उन्हें कभी ऐसा नहीं लगा कि उम्र निकल रही है या मां बनने के लिए कोई तय समय होता है।

दरअसल, शुरुआत में एक्ट्रेस खुद भी तय नहीं कर पाई थीं कि उन्हें बच्चा चाहिए या नहीं, क्योंकि उनकी जिंदगी में पहले से काफी सारी जिम्मेदारियां थीं। वह अपने काम पर ध्यान देना चाहती थीं और नई जिम्मेदारियां लेने के लिए तैयार नहीं थीं।

एक समय ऐसा भी था जब वह खुद को ज्यादा मातृत्व वाली महिला नहीं मानती थीं। उनकी दुनिया उनके पति, उनके डॉग, उनकी मां और उनका करियर थी। लेकिन बाद में जब उन्हें लगा कि वह मां बनने के लिए तैयार हैं, तो उन्होंने इस फैसले को खुशी से स्वीकार किया।

20 या 30 की उम्र में ही मां बनना जरूरी नहीं है

पहले के समय में 20-30 की उम्र में मां बनना सही माना जाता था। वहीं, इस बारे में बात करते हुए करिश्मा तन्ना बताती हैं कि आज के समय में मां बनने का फैसला सिर्फ उम्र देखकर नहीं लेना चाहिए। महिला का मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार होना ज्यादा जरूरी है।

अब वह समय नहीं रहा जब हर महिला को 20 या 30 की उम्र में ही बच्चा करना जरूरी माना जाता था। अगर कोई महिला मां बनने के लिए तैयार है और उसे लगता है कि यह सही समय है, तो उसे अपने हिसाब से फैसला लेना चाहिए।

प्रेग्नेंसी के दौरान भी नहीं छोड़ी फिटनेस रूटीन

प्रेग्नेंसी के दौरान भी करिश्मा तन्ना अपनी फिटनेस का ख्याल रख रही हैं। इसके बारे में बात करते हुए उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि प्रेग्नेंसी के बाद भी उन्होंने अपना रूटीन पूरी तरह नहीं छोड़ा।

उनके खाने की पसंद पहले जैसी ही है और वह पहले की तरह ही एनर्जेटिक महसूस करती हैं। हालांकि, प्रेग्नेंसी की वजह से थोड़ी थकान जरूर रहती है, लेकिन उन्होंने एक्सरसाइज और अपनी फिटनेस का ध्यान रखना जारी रखा है।