22 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Road Accident: सोनम वांगचुक के समर्थन में जंतर-मंतर जा रहे सरगुजा के 2 युवक UP में सडक़ हादसे का शिकार, 1 की मौत

Road Accident in UP: 18 जुलाई की रात पल्सर बाइक पर सवार होकर निकले थे दोनों, उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में हुए सडक़ हादसे में एक की हो गई मौत, दूसरा घायल
2 min read
Google source verification
Road accident

Sonam Wangchuk, सोनम वांगचुक के समर्थन में जारी किया था पोस्टर, युवक जिसकी मौत हुई (तीर का निशान (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। नीट पेपर लीक को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी सडक़ पर उतरी हुई है। इधर सोनम वांगचुक भी जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे हुए थे। सोनम वांगचुक का समर्थन करने सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र निवासी 2 युवक बाइक पर सवार होकर दिल्ली जाने निकले थे। वे उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ पहुंचे थे कि पीछे से तेज रफ्तार में आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठे 26 वर्षीय एक (Road accident death) युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पूर्व युवकों ने सोशल मीडिया पर नीट पेपर लीक को लेकर सोनम वांगचुक के समर्थन में दिल्ली प्रस्थान करने को लेकर प्रचार-प्रसार भी किया गया था।

सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आरा के मिठूपारा निवासी दीपक सिंह कुसरो पिता गुनी राम कुसरो 26 वर्ष अपने अपने दोस्त बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम बटईकेला निवासी सूरजभान कुसरो 26 वर्ष के साथ शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक का समर्थन (Support of Sonam Wangchuk) करने दिल्ली के जंतर-मंतर जाने के लिए 19 जुलाई की रात पल्सर बाइक से निकला था। दिल्ली जाने से पूर्व बकायदा दोनों ने सोशल मीडिया पर उनके समर्थन में कई पोस्ट भी किए थे।

उन्होंने दिल्ली जाने का समय रात 11 बजे ग्राम राधापुर से निर्धारित किया था। बताया जा रहा है कि दोनों उत्तर प्रदेश होते हुए दिल्ली जा ही रहे थे कि 20 जुलाई की सुबह करीब 8.30 बजे अलीगढ़ के पास उनकी बाइक को पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी। इससे बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पीछे बैठे दीपक सिंह की मौत (Death in Road accident) हो गई, जबकि सूरजभान सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद वे शव लेने अलीगढ़ के लिए रवाना हो गए। युवक की मौत से परिजनों में मातम पसरा हुआ है। बताया जा रहा है कि सूरजभान सिंह के कहने पर ही दीपक दिल्ली जा रहा था।

Road accident in Aligarh: इन मुद्दों को लेकर हो रहा प्रदर्शन

दरअसल सोनम वांगचुक द्वारा शिक्षा व्यवस्था में सुधार, पेपर लीक जैसी घटनाओं पर सरकार द्वारा जिम्मेदारी तय करना और संसद में इन मुद्दों पर चर्चा का आश्वासन की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे थे। उनकी सेहत को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने उन्हें धरना स्थल से उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया है।

इधर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा 21 जुलाई को संसद घेराव का कार्यक्रम रखा गया था। विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने उन पर लाठियां भांजी थीं, जिसमें कई प्रदर्शनकारी घायल हुए, वहीं प्रदर्शनकारियों के हमले में 50 से अधिक पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग