22 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

John Abraham ने 84 करोड़ में खरीदा 100 साल पुराना बंगला जानें क्या है खास

John Abraham New Bungalow: अभिनेता जॉन अब्राहम फिल्मों में अभिनय के साथ-साथ रियल एस्टेट में निवेश करने के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने मुंबई में एक 100 साल पुराना बंगला खरीदा है। आइए जानते हैं इस बंगले में क्या है खास।
2 min read
Google source verification
John Abraham Bandra Bungalow, John Abraham 84 Crore Bungalow

John Abraham/ image credit instagram/ thejohnabraham

John Abraham Real Estate Investment: आज के समय में कई बॉलीवुड सितारे प्रॉपर्टी में निवेश कर रहे हैं। कोई लग्जरी अपार्टमेंट खरीद रहा है तो कोई बंगला या कमर्शियल स्पेस। इसके अलावा कई सेलिब्रिटी रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स और इंटीरियर डिजाइन जैसे बिजनेस में भी कदम रख चुके हैं। ऐसे ही बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम भी रियल एस्टेट में बड़े निवेश के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने मुंबई के बांद्रा वेस्ट में करीब 84 करोड़ रुपये का एक बंगला खरीदा है। आइए जानते हैं इस बंगले में क्या खास है।

100 साल पुराना है बंगला

जॉन अब्राहम ने बांद्रा वेस्ट के सेंट मार्टिन रोड पर स्थित जिस बंगले को खरीदा है, उसका निर्माण साल 1926 में हुआ था। यानी यह बंगला अब करीब 100 साल पुराना हो चुका है। इस प्रॉपर्टी की कीमत लगभग 84 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह बंगला पहले डी विट्रे (De Vitre) नाम के एक पारसी परिवार के पास था।

बंगले में क्या-क्या सुविधाएं हैं?

यह बंगला 20, सेंट मार्टिन रोड पर स्थित है। इसमें चार बेडरूम, एक बड़ा हॉल, फलदार पेड़ों वाला गार्डन और एक आउटहाउस मौजूद है। यह इलाका बांद्रा के सबसे प्रीमियम इलाकों में गिना जाता है और टर्नर रोड व हिल रोड के बीच स्थित है। शांत माहौल और बेहतरीन लोकेशन इस प्रॉपर्टी को और भी खास बनाती है।

री-डेवलपमेंट का नहीं है प्लान 

मुंबई में अक्सर पुराने बंगलों को खरीदकर उनकी जगह नई इमारतें बनाई जाती हैं। हालांकि, जॉन अब्राहम का ऐसा कोई इरादा नहीं है। उनके करीबी सूत्रों के मुताबिक, उन्हें यह बंगला अपनी मौजूदा हालत में ही पसंद आया। यही वजह है कि फिलहाल वे इसे तोड़ने, री-डेवलप करने या बड़े स्तर पर रेनोवेट कराने की योजना नहीं बना रहे हैं।

पहले भी कर चुके हैं करोड़ों का निवेश

यह पहली बार नहीं है जब जॉन अब्राहम ने मुंबई में महंगी प्रॉपर्टी खरीदी हो। दिसंबर 2023 में उन्होंने खार के लिंकिंग रोड पर स्थित 'निर्मल भवन' नाम का एक बंगला करीब 75 करोड़ रुपये में खरीदा था। इसके अलावा साल 2009 में भी उन्होंने बांद्रा के यूनियन पार्क इलाके में एक प्राइम प्लॉट खरीदा था। इससे साफ है कि जॉन अब्राहम लंबे समय से मुंबई के प्रीमियम रियल एस्टेट में निवेश कर रहे हैं।