25 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gen Z  प्रोटेस्टर्स आखिर क्यों बोल रहे हैं ‘Vasteguna Huiya’? जानिए कब और कैसे शुरू हुआ यह वायरल ट्रेंड

Vasteguna Huiya Meaning: सोशल मीडिया पर जंतर-मंतर का वायरल प्रोटेस्ट वीडियो देखने के बाद अगर आप भी जानना चाहते हैं कि 'वास्ते गुने हुईया' क्या है, तो आइए जानते हैं कि इसका असल मतलब क्या है।
2 min read
Google source verification
Can I Get A Hoya Meme, Vasteguna Huiya Viral Reel

Vasteguna Huiya/ image credit instagram/pehchanpatar and gemini

Vasteguna Huiya Kya Hai: काक्रोच जनता पार्टी की इस समय एक रील काफी वायरल हो रही है, जिसमें एक लड़की 'Vasteguna Huiya' कहती नजर आ रही है। कई लोग इस रील को शेयर कर रहे हैं और इस पर मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोग यह जानना चाहते हैं कि आखिर 'Vasteguna Huiya' क्या है और इसका मतलब क्या होता है। आइए जानते हैं इस वायरल मीम के बारे में विस्तार से।

कहां से शुरू हुई 'Vasteguna Huiya'?

इंस्टाग्राम कंटेंट क्रिएटर के अनुसार, इस ट्रेंड की शुरुआत भारत से नहीं हुई। इंस्टाग्राम और टिकटॉक से पहले Vine नाम का एक प्लेटफॉर्म काफी पॉपुलर था। वहां लोग कुछ सेकेंड के छोटे-छोटे मजेदार वीडियो बनाते थे। इन्हीं वीडियो में एक क्लिप थी, जिसमें एक लड़का बार-बार "Can I get a Hoya?" बोलता है। यह वीडियो बहुत छोटा था, लेकिन लोगों को इतना पसंद आया कि धीरे-धीरे यह एक वायरल मीम बन गया।

कैसे बना नया इंटरनेट ट्रेंड?

कई साल बाद यह पुराना वीडियो फिर से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। लोग अपने दोस्तों के साथ मजाक में "Can I get a Hoya?" बोलने लगे। धीरे-धीरे यह एक इंटरनेट ट्रेंड बन गया और अलग-अलग देशों में लोग इसे अपने-अपने अंदाज में इस्तेमाल करने लगे।

भारत में कैसे वायरल हुआ?

भारत में इस ट्रेंड को नई पहचान एक वायरल वीडियो से मिली। वीडियो में एक युवक एक बुजुर्ग से मजाकिया अंदाज में पूछता है, "चाचा, वास्ते गुन्ना हुईया?"। असल में यह "Can I get a Hoya?" का ही देसी और मजाकिया रूप था। इस वीडियो को करोड़ों लोगों ने देखा और देखते ही देखते यह सोशल मीडिया पर छा गया। इसके बाद हजारों लोगों ने इसी तरह के मीम्स और रील्स बनानी शुरू कर दीं।

इसका मतलब आखिर क्या है?

अगर आप इसका मतलब ढूंढ रहे हैं, तो आपको 'Vasteguna Huiya' का कोई वास्तविक मतलब नहीं मिलेगा। यह सिर्फ एक मजाकिया डायलॉग है, जिसे लोग मीम में इस्तेमाल कर रहे हैं।

Gen Z के प्रोटेस्ट में भी दिखा ट्रेंड

हाल ही में दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए जेंजी प्रदर्शन के दौरान भी यह मीम देखने को मिला। कुछ युवाओं ने पुलिसकर्मियों से मजाकिया अंदाज में "पुलिस अंकल, वास्ते गुन्ना हुईया?" कहना शुरू कर दिया।