21 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शहर की भीड़भाड़ से दूर: सिसोदिया रानी बाग से गलता जी तक, एक ही रूट पर स्थित इन 4 खूबसूरत जगहों का बनाएं प्लान 

Jaipur Weekend Trip: जयपुर में अगर आप भीड़भाड़ से दूर एक दिन में खूबसूरत ऐतिहासिक, धार्मिक और प्राकृतिक जगहों को एक साथ एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो यहां बताई गई जगहों का ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
2 min read
Google source verification
Chulgiri Jain Temple Jaipur, Galta Ji Temple Jaipur

Jaipur One Day Trip/image credit instagram/ rohitt_jpeg/lucky_cinecom/rajasthan_tourism/

Jaipur One Day Trip: अगर आप वीकेंड पर फैमिली या दोस्तों के साथ जयपुर में एक दिन का ट्रिप प्लान कर रहे हैं और ऐसी जगहों को एक्सप्लोर करना चाहते हैं जहां इतिहास, प्रकृति, वास्तुकला और आध्यात्मिकता का अनुभव एक साथ मिल सके, तो आप सिसोदिया रानी का बाग, विद्याधर का बाग, चूलगिरी जैन मंदिर और गलता जी मंदिर जा सकते हैं।

ये चारों जगहें जयपुर के एक ही तरफ स्थित हैं और एक दूसरे से बहुत ज्यादा दूर नहीं हैं। ऐसे में आप इन्हें एक दिन में एक्सप्लोर कर सकते हैं।

सिसोदिया रानी का बाग

सिसोदिया रानी का बाग जयपुर का ऐतिहासिक बाग है, जहां आपको हरियाली के साथ पुरानी वास्तुकला की खूबसूरती भी देखने को मिलेगी। बाग में खूबसूरत रास्ते, फव्वारे और सजावटी संरचनाएं हैं, जो इस जगह को खास बनाते हैं। अगर आपको इतिहास और प्रकृति दोनों पसंद हैं, तो आप यहां कुछ समय आराम से घूम सकते हैं और तस्वीरें भी ले सकते हैं। सुबह या शाम के समय यहां घूमना ज्यादा अच्छा रहेगा। सुबह धूप कम होती है, जिससे आप आसानी से घूम पाएंगे। वहीं शाम में लाइट जलने के बाद इसका नजारा काफी ज्यादा खूबसूरत हो जाता है।

विद्याधर का बाग

सिसोदिया रानी का बाग घूमने के बाद आप विद्याधर का बाग जा सकते हैं। यह भी जयपुर के पुराने और खूबसूरत बागों में शामिल है। यहां आपको हरियाली के साथ पारंपरिक बागवानी और वास्तुकला की झलक देखने को मिलेगी।

इस जगह की सबसे अच्छी बात यह है कि सिसोदिया रानी का बाग और विद्याधर का बाग एक दूसरे से ज्यादा दूर नहीं हैं, इसलिए दोनों जगहों को एक ही ट्रिप में आसानी से देखा जा सकता है। ध्यान दें, सिसोदिया रानी का बाग और विद्याधर का बाग घूमने के लिए प्रवेश टिकट लेना होता है।

चूलगिरी जैन मंदिर

अरावली की पहाड़ियों के बीच स्थित चूलगिरी जैन मंदिर धार्मिक आस्था के साथ शांत और प्राकृतिक वातावरण के लिए भी जाना जाता है। यहां पहुंचने पर आपको पहाड़ियों का सुंदर नजारा देखने को मिलता है। शहर की भीड़भाड़ से अलग शांत माहौल में कुछ समय सुकून बिताने के लिए यहां जा सकते है।

गलता जी मंदिर

पहाड़ियों के बीच स्थित गलता जी मंदिर जयपुर के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है। यहां मंदिरों के साथ प्राकृतिक जलकुंड भी देखने को मिलते हैं। पहाड़ियों से घिरे होने के कारण गलता जी का माहौल जयपुर शहर के बाकी हिस्सों से काफी अलग महसूस होता है। यहां आपको धार्मिक वातावरण के साथ प्राकृतिक नजारे भी देखने को मिलते हैं।

बड़ी खबरें

View All

लाइफस्टाइल

ट्रेंडिंग

स्वास्थ्य