20 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मिठाई और खीर का स्वाद बढ़ाने वाले केसर में हो सकती है मिलावट, इन 8 तरीकों से करें असली की पहचान 

Real And Fake Saffron Test: केसर खरीदते समय असली और नकली की पहचान कैसे करें, आइए जानते हैं इससे जुड़े 8 टिप्स, जिन्हें फॉलो करके आप केसर की खरीदारी कर सकते हैं।
2 min read
Google source verification
Asli Nakli Kesar Ki Pehchan, Kesar Ki Shuddhta Ki Janch

असली saffron की पहचान (representative image) image credit Magnific

Asli Kesar Ki Pehchan: फेस्टिव सीजन में मिठाई से लेकर खीर और हलवे जैसी कई डिशेज में केसर का इस्तेमाल स्वाद और रंग अच्छा करने के लिए किया जाता है। बाजार में मिलने वाले मसालों में केसर सबसे महंगे मसालों में शामिल है। इसकी मांग और कीमत ज्यादा होने के कारण बाजार में नकली या मिलावटी केसर भी मिल सकता है।

असली केसर क्रोकस सैटिवस (Crocus sativus) फूल के बीच से निकलने वाले लाल रंग के धागों (stigma) से बनता है। वहीं नकली केसर रंगे हुए रेशों, मक्का के रेशों जैसी चीजों से बनाया जा सकता है। इसलिए केसर खरीदते समय केवल उसका गहरा लाल रंग देखकर नहीं, बल्कि कुछ आसान तरीकों से उसकी जांच करके खरीदना चाहिए। आइए जानते हैं असली और नकली केसर की पहचान कैसे कर सकते हैं।

केसर के रेशों को ध्यान से देखें

असली केसर के रेशे प्राकृतिक रूप से लाल या गहरे लाल रंग के होते हैं। यदि सभी रेशे एक जैसे चमकीले लाल दिखाई दें, बहुत ज्यादा एकसमान हों या उनमें कोई असामान्य रंग नजर आए तो इनमें मिलावट होने की संभावना हो सकती है।

पानी में डालकर देखें

एक गिलास सामान्य तापमान के पानी में कुछ केसर के रेशे डालें और कुछ समय तक देखें। असली केसर से रंग धीरे धीरे निकलकर पानी को सुनहरा पीला कर सकता है और रेशे अपनी लाल रंगत बनाए रखते हैं।वहीं, कृत्रिम रंग से रंगे रेशे बहुत तेजी से रंग छोड़ सकते हैं और पानी का रंग असामान्य रूप से लाल या नारंगी हो सकता है।

रेशे को हाथ से रगड़कर देखें

एक केसर के रेशे को अंगूठे और उंगली के बीच हल्के से रगड़कर देखें। रगड़ने पर असली केसर हल्का सुनहरा दाग छोड़ सकता है और रेशा पूरी तरह बिखरता नहीं है। यदि रगड़ने पर बहुत तेज लाल या नारंगी रंग हाथ पर दिखाई दे और रेशा आसानी से रेशेदार टुकड़ों में टूट जाए तो मिलावट हो सकती है।

केसर की खुशबू पर ध्यान दें

असली केसर की खुशबू अलग और प्राकृतिक होती है। इसमें हल्की मीठी और सूखी घास जैसी खुशबू महसूस हो सकती है। बहुत तेज कृत्रिम खुशबू, परफ्यूम जैसी गंध, केमिकल जैसी महक या बिल्कुल गंध न होने वाले में मिलावट हो सकता है।

स्वाद की जांच करें

केसर का स्वाद हल्का कड़वा और तीखा हो सकता है। इसमें किसी तरह की अजीब या कृत्रिम गंध और स्वाद नहीं होना चाहिए।

नमी वाले केसर से बचें

केसर के रेशे सूखे होने चाहिए। अगर रेशे बहुत ज्यादा नरम, नम, चिपचिपे या आपस में चिपके हुए दिखाई दें तो खरीदने से पहले सावधानी बरतें। नमी के कारण केसर की क्वालिटी प्रभावित हो सकती है या यह मिलावटी हो सकता है।

पाउडर केसर खरीदने से बचें

पाउडर केसर में मिलावट को पहचानना थोड़ा मुश्किल होता है क्योंकि उसमें दूसरे पदार्थ आसानी से मिलाए जा सकते हैं। इसलिए संभव हो तो रेशे वाला केसर खरीदें।

लेबल की जांच करें

केसर खरीदते समय केवल रेशों को ही नहीं देखें। पैकेट की सील, प्रोडक्ट की जानकारी, मात्रा, बैच से जुड़ी जानकारी और दूसरे जरूरी लेबल डिटेल्स भी जांचें। खराब या खुली पैकिंग वाला केसर खरीदने से बचें।