18 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Raksha Bandhan पर भाई भाभी को क्या गिफ्ट दें? इन 5 यूनिक और बजट फ्रेंडली आइडिया से लें टिप्स

Rakhi Gift: रक्षाबंधन 2026 पर भाई के साथ साथ भाभी को भी गिफ्ट देने का प्लान बना रही हैं, तो यहां दिए गए गिफ्ट आइडिया में से अपनी पसंद और बजट के अनुसार गिफ्ट चुन सकती हैं।
2 min read
Google source verification
Rakhi Gifts For Brother, Rakhi Gift

रक्षाबंधन Gift Ideas (representative image) image credit gemini

Rakhi Gift Ideas: आज के समय में रक्षाबंधन पर कुछ लोग भाई को राखी बांधने के साथ साथ भाभी को भी राखी बांधती हैं। वैसे तो राखी बांधने के बाद भाई और भाभी की तरफ से बहन को गिफ्ट मिलता है, लेकिन अगर आपका भाई छोटा है या आप अपने भाई को गिफ्ट देने के लिए ऑप्शन खोज रही हैं, तो आप सिर्फ भाई के बदले कुछ ऐसा गिफ्ट कर सकती हैं, जो दोनों के काम आने के साथ ही दोनों को स्पेशल फील कराए। आइए जानते हैं भाई और भाभी के लिए कुछ ऐसे गिफ्ट आइडिया, जो उन्हें पसंद आने के साथ काम भी आएंगे।

कपल ट्रैवल किट

अगर भाई और भाभी को घूमने फिरने का शौक है तो उनके लिए एक ट्रैवल किट अच्छा गिफ्ट हो सकता है। इसमें पासपोर्ट कवर, लगेज टैग, ट्रैवल पाउच या छोटी जरूरी चीजें शामिल कर सकती हैं। इसके साथ ही दोनों को स्पेशल फील कराने के लिए दोनों के लिए मैचिंग या नाम वाले कस्टमाइज सामान चुनकर इस गिफ्ट को थोड़ा पर्सनल टच भी दे सकती हैं।

पर्सनलाइज्ड फोटो कैलेंडर

भाई और भाभी की खास तस्वीरों से बना फोटो कैलेंडर भी एक अच्छा और यादगार गिफ्ट हो सकता है। इसमें उनकी शादी, घूमने या परिवार के साथ बिताए खास पलों की तस्वीरें लगाई जा सकती हैं। हर महीने एक नई तस्वीर होने की वजह से यह गिफ्ट पूरे साल उनके काम आएगा और पुरानी यादें भी ताजा करता रहेगा।

कपल कॉफी सेट

अगर भाई और भाभी को सुबह की चाय या शाम की कॉफी साथ में पीना पसंद है तो उनके लिए एक अच्छा कपल कॉफी सेट लिया जा सकता है। दोनों के लिए अलग डिजाइन या नाम वाले कप चुन सकती हैं। इसके साथ कॉफी, ग्रीन टी या उनकी पसंद की कोई दूसरी चीज रखकर छोटा सा गिफ्ट हैम्पर भी तैयार किया जा सकता है।

वाउचर

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में साथ में समय बिताने के लिए कपल को कम समय मिल पाता है। ऐसे में अगर आप ऐसा गिफ्ट देना चाहती हैं, जिसका दोनों साथ में समय बिताने के साथ ही एंजॉय कर पाएं, तो डिनर या मूवी वाउचर एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

पर्सनलाइज्ड नेम प्लेट

अगर भाई और भाभी ने नया घर खरीदा है या घर लेने का प्लान बना रहे हैं, तो उनके नाम की एक खूबसूरत नेम प्लेट गिफ्ट कर सकती हैं। यह गिफ्ट घर के दरवाजे पर हमेशा काम आएगा और पर्सनल भी लगेगा।