
Black Tea / image credit instagram/ heyitsrenurajput
Black Tea Recipe: चाय तो वैसे लोग सभी मौसम में पीना पसंद करते हैं, लेकिन मानसून के दिनों में बारिश होते ही कुछ लोग दूध वाली चाय की बजाय ब्लैक टी पीना ज्यादा पसंद करते हैं। वहीं, कुछ लोगों को सड़क किनारे मिलने वाली स्ट्रीट स्टाइल काली चाय का चटपटा स्वाद पसंद आता है। ऐसे में अगर आपको भी ब्लैक टी पसंद है, लेकिन इसे घर पर परफेक्ट तरीके से बनाना नहीं आता, तो यहां बताए गए आसान टिप्स की मदद से आप बिल्कुल बाजार जैसी स्वादिष्ट ब्लैक टी तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका।
स्ट्रीट स्टाइल ब्लैक टी बनाने के लिए सबसे पहले हाजमोला की गोलियों को सूखे मिक्सर में बारीक पीस लें। अब इसमें स्वादानुसार काला नमक मिलाकर मिक्स करें। इसके बाद जीरे को तवे पर हल्का-सा भून लें और उसे भी पीसकर इस मिश्रण में मिला दें। सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर एक मसाला तैयार कर लें।
अब काली चाय बनाने के लिए सबसे पहले पानी गर्म करें। फिर इसमें चायपत्ती डालकर अच्छी तरह उबाल लें। इसके बाद चाय को कप में छान लें। अब इसमें स्वादानुसार चीनी, नींबू का रस और तैयार मसाले की सिर्फ एक चुटकी डालकर अच्छी तरह मिला दें। ध्यान रखें कि मसाला ज्यादा न डालें, वरना चाय का असली स्वाद दब सकता है। यह मसाला ब्लैक टी को हल्का चटपटा और अलग स्वाद देता है, जिसे बारिश के मौसम में पीने का मजा ही अलग होता है।
सबसे पहले एक पैन में आधा गिलास पानी गर्म करें। जब पानी गुनगुना हो जाए, तब उसमें चायपत्ती डालें। इसके बाद कुटा हुआ अदरक, सौंफ, लौंग, काली मिर्च, दालचीनी और चाहें तो छोटी इलायची भी डाल दें। अब इसमें स्वादानुसार चीनी मिलाकर चाय को अच्छी तरह उबालें। उबाल आने के बाद इसे करीब 5 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं, ताकि सभी मसालों का स्वाद और खुशबू अच्छी तरह चाय में आ जाए। आखिर में गैस बंद करें, चाय को छानकर कप में निकालें और गर्मागर्म सर्व करें।
Updated on:
03 Aug 2026 12:51 pm
Published on:
03 Aug 2026 12:51 pm
