2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Vrat Recipe: व्रत में बनाएं साबूदाना पराठा और खिचड़ी, शेफ संजीव कपूर और अशोक से जानें टिप्स

Sawan Somwar Vrat Recipe: सावन सोमवार व्रत में आप Chef Ashok और Sanjeev Kapoor द्वारा शेयर किए गए टिप्स को फॉलो करके फलाहारी में साबूदाना पराठा और खिचड़ी बना सकते हैं।
2 min read
Google source verification
Vrat Food Ideas

Sabudana Paratha and Sabudana Khichdi Recipe/ image credit youtube/ @CookingWithChefAsok/ @sanjeevkapoorkhazana, gemini

Sawan Vrat Food Ideas: सावन का महीना भगवान शिव की पूजा के लिए बेहद खास माना जाता है। कुछ लोग पूरे महीने, तो कुछ लोग सिर्फ सावन में पड़ने वाले सोमवार के दिन व्रत रखते हैं। ऐसे में अगर आप भी सावन सोमवार का व्रत रखने का सोच रहे हैं और फलाहार में क्या बनाएं, इसके लिए रेसिपी खोज रहे हैं, तो शेफ अशोक द्वारा शेयर की गई साबूदाना पराठा और शेफ संजीव कपूर की साबूदाना खिचड़ी की रेसिपी आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती हैं। इनके बताए टिप्स अपनाकर आप घर पर आसानी से स्वादिष्ट फलाहार तैयार कर सकते हैं। 

शेफ अशोक से जानें Sabudana Paratha बनाने के टिप्स

साबूदाना पराठा बनाने के लिए सबसे पहले साबूदाना को अच्छी तरह धोकर उसकी मात्रा के आधे पानी में करीब 3 घंटे तक भिगोना चाहिए, ताकि वह सारा पानी सोखकर नरम हो जाए। वहीं, अगर इंस्टेंट पराठा बनाना हो, तो साबूदाना को 4–5 मिनट तक ड्राई रोस्ट करके उसका बारीक आटा तैयार किया जा सकता है। इसके बाद पराठे की बाइंडिंग के लिए उबले हुए आलू को कद्दूकस करके इस्तेमाल करें। इससे मिश्रण स्मूद बनता है और बेलते समय पराठा फटता नहीं है। स्वाद बढ़ाने के लिए सेंधा नमक, साबुत जीरा, कुटी काली मिर्च, हरी मिर्च, अदरक और थोड़ा-सा हरा धनिया मिलाएं। इसके अलावा ध्यान दें, पराठे को प्लास्टिक शीट या बटर पेपर के ऊपर बेलने से तवे पर आसानी से ट्रांसफर किया जा सकता है। पराठे को मीडियम से हाई फ्लेम पर दोनों तरफ घी लगाकर सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंकें।

शेफ संजीव कपूर से जानें Sabudana Khichdi बनाने के टिप्स

स्वादिष्ट और दानेदार साबूदाना खिचड़ी बनाने के लिए सबसे पहले साबूदाना को एक बड़े बाउल में पर्याप्त पानी के साथ 2–3 घंटे तक भिगोना चाहिए, ताकि वह अच्छी तरह फूल जाए। इसके बाद कड़ाही में तड़का लगाने के लिए घी, तेल या बटर गर्म करें और उसमें जीरे का तड़का लगाएं। जीरा भुनने के बाद हरी मिर्च और उबले हुए आलू डालकर हल्का-सा भून लें।

अब इसमें भीगा हुआ साबूदाना मिलाएं और स्वादानुसार व्रत वाला नमक डालें। इसके बाद दरदरी कुटी हुई मूंगफली मिलाएं। अगर पसंद हो, तो ताजा कद्दूकस किया हुआ नारियल ऊपर से डाल सकते हैं या खिचड़ी में मिलाकर भी पका सकते हैं। आखिर में हरा धनिया डालकर खिचड़ी को गरमागरम सर्व करें। सर्व करते समय ऊपर से थोड़ा-सा नींबू का रस निचोड़ने से इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है।