6 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kitchen Hacks: पराठे और रोटी बनाते-बनाते तवे पर जम गई है चिकनाई और कालिख? इन 3 हैक्स से करें साफ

Burnt Tawa Cleaning Tips: तवे पर जिद्दी काले निशान पड़ गए हैं और आपको समझ नहीं आ रहा कि इन्हें कैसे साफ करें, तो यहां बताए गए 3 आसान हैक्स को फॉलो करें।
2 min read
Google source verification
Iron Tawa Cleaning Hacks, Lohe Ke Tawa Ko Kaise Saaf Kare

तवा साफ करने के लिए Cleaning Tips/image credit instagram/ foodiemuzna and chatgpt

Jale Hue Tawa Kaise Saaf Kare: किचन में रोजाना रोटी, पराठा, चीला और आमलेट जैसी चीजें बनाने के लिए लगभग हर घर में तवे का इस्तेमाल होता है। इसलिए बाजार में नॉन-स्टिक, कास्ट आयरन, एल्यूमिनियम, स्टील और लोहे जैसे कई तरह के तवे मिलते हैं, जिन्हें लोग अपनी जरूरत के हिसाब से खरीदना और इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। लेकिन इनमें से लोहे के तवे सबसे ज्यादा गंदे होते हैं और इन्हें साफ करना भी थोड़ा मुश्किल होता है। इसलिए आज की इस स्टोरी में हम 3 ऐसे हैक्स (Kitchen Hack Video) बताने जा रहे हैं, जिन्हें फॉलो करके आप जले हुए तवे को आसानी से साफ कर सकते हैं।

जले हुए तवे को साफ करने के आसान तरीके

1. तेल, नमक और नींबू की मदद से करें साफ

सबसे पहले तवे को गैस पर थोड़ा गर्म कर लें। अब उस पर थोड़ा सा तेल डालें, फिर नमक और नींबू का रस डाल दें। इसके बाद किसी पुराने मिट्टी के दीये से पूरे तवे को अच्छी तरह रगड़ें। कुछ मिनट तक रगड़ने के बाद तवे पर जमी गंदगी निकलने लगेगी और तवा पहले से काफी साफ दिखने लगेगा।

2. सिर्फ गर्म करके भी हटा सकते हैं जमी हुई गंदगी

अगर आप बिना किसी चीज का इस्तेमाल किए तवा साफ करना चाहते हैं, तो इलके लिए तवे को सबसे पहले अच्छे से साफ करने के बाद गैस पर रखकर 20 से 30 मिनट तक अच्छी तरह गर्म करें। गर्म होने पर तवे पर जमी जली हुई परत ढीली होने लगेगी। इसके बाद किसी चम्मच के किनारे या दूसरी हल्की नुकीली चीज की मदद से धीरे-धीरे रगड़कर गंदगी साफ कर दें।

ध्यान दें:

  • यह तरीका नॉन-स्टिक तवे पर बिल्कुल न अपनाएं।
  • अगर आपके घर में कांच वाला गैस स्टोव (Glass Top Gas Stove) है, तो इस तरीके से बचें। लंबे समय तक तेज गर्मी की वजह से कांच पर ज्यादा दबाव पड़ सकता है और उसके खराब होने या टूटने का खतरा बढ़ सकता है।

3. शैंपू, बेकिंग सोडा और टूथपेस्ट से करें डीप क्लीनिंग

तवे को पहले थोड़ा गर्म कर लें। अब उस पर थोड़ा सा शैंपू, बेकिंग सोडा, टूथपेस्ट और थोड़ा पानी डालें। इसके बाद स्क्रबर की मदद से पूरे तवे को अच्छी तरह रगड़ें। अगर रगड़ते समय तवा सूखने लगे, तो थोड़ा-थोड़ा पानी डालते रहें और स्क्रबर से साफ करते रहें। कुछ देर ऐसा करने के बाद तवे पर जमी गंदगी निकल जाएगी और तवा काफी हद तक साफ हो जाएगा।