5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किचन में नहीं, तिजोरी में रखने लायक है यह नींबू! जानें क्यों है इसकी इतनी डिमांड

दुनिया का सबसे महंगा नींबू: आज के इस लेख में हम एक ऐसे नींबू के बारे में बताने जा रहे हैं जो रुपयों में नहीं, बल्कि हजारों में बिकता है। आइए जानते हैं इस नींबू के बारे में विस्तार से।

2 min read
Google source verification
Finger Lemon

Finger Lemon| image credit gemini

Finger Lemon Price: अगर आपसे कोई पूछे कि आपने एक नींबू कितने रुपये में खरीदा होगा? तो शायद आपका जवाब होगा 5 रुपये, 10 रुपये या ज्यादा से ज्यादा 20 से 50 रुपये। लेकिन, अगर कोई आपको एक ऐसे नींबू के बारे में बताए जिसकी कीमत हजारों में है, तो सुनकर अजीब लग सकता है। मगर यह सच है। आज के इस लेख में हम एक ऐसे ही नींबू की बात कर रहे हैं, जो अपनी खासियतों की वजह से दुनिया का सबसे महंगा और एग्जॉटिक नींबू माना जाता है। मूल रूप से ऑस्ट्रेलिया में पाया जाने वाला यह दुर्लभ नींबू उंगली के आकार का होता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

फिंगर लाइम की बनावट और स्वाद (Taste and Texture of Finger Lime)

इस एग्जॉटिक नींबू को फिंगर लाइम या सिट्रस केवियार कहा जाता है और इसका अनुभव किसी भी साधारण नींबू से बिलकुल अलग होता है। इसके 6 से 10 सेमी लंबे बेलनाकार छिलके के अंदर छोटे-छोटे जूसी दाने होते हैं, जो दिखने में कीमती केवियार जैसे लगते हैं। इनका छिलका हरा, पीला, लाल या काले जैसे कई रंगों का हो सकता है। इसके अंदर का पल्प छोटे मोतियों (वेसिकल्स) के रूप में होता है, जो मुंह में जाते ही पॉप करता है। अपनी यूनिक बनावट और रिफ्रेशिंग टेस्ट के कारण ही यह दुनिया के सबसे महंगे रेस्टोरेंट्स और गॉर्मे डिशेस की शान बढ़ाता है।

इस्तेमाल और जायका (Uses and Flavor Profile of Finger Lime)

जब आप इन दानों को चबाते हैं, तो ये एक बहुत ही तीखा, चटपटा और खुशबूदार रस छोड़ते हैं। इसका यही अनोखा टेक्सचर इसे ड्रिंक्स, सलाद और सीफूड जैसी डिशेस के लिए सबसे खास सामग्री बनाता है। बड़े-बड़े शेफ इसे गॉर्मे (Gourmet) डिशेस, डेसर्ट्स और ड्रिंक्स में एक प्रीमियम टच देने के लिए गार्निश के रूप में इस्तेमाल करते हैं। इसे लेमिनेट और कॉकटेल के साथ ही सलाद की ड्रेसिंग और सीफूड पर इसे छिड़कने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है।

सेहत के लिए फायदे (Health Benefits of Eating Finger Lime)

स्वाद के साथ-साथ यह फल सेहत का खजाना भी है। फिंगर लाइम विटामिन C, फोलिक एसिड और पोटेशियम का बेहतरीन सोर्स है, जो शरीर की इम्यूनिटी यानी रोगों से लड़ने की क्षमता को मजबूत करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को जवान और चमकदार बनाए रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा, इसमें एंटीसेप्टिक गुण होते हैं जो बीमारियों से बचाव करने में भी मददगार होते हैं।