
Gas Stove साफ करने के 3 टिप्स| image credit youtube@masterchefpankajbhadouria/@sairecipelab/@surendrakiduniya
Gas Chulha Clean Karne Ka Tarika: गैस स्टोव पर जमी चिकनाई, तेल के दाग और जिद्दी गंदगी को साफ करना कई बार काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आप कुछ आसान घरेलू उपायों की मदद से बिना ज्यादा मेहनत किए गैस चूल्हे को साफ कर सकते हैं। आइए जानते हैं एक शेफ द्वारा बताए गए असरदार टिप्स के साथ-साथ गैस स्टोव साफ करने के दो और आसान तरीके। गैस स्टोव साफ करने से पहले गैस सप्लाई बंद करें और स्टोव पूरी तरह ठंडा होने दें।
गैस स्टोव पर जमी गंदगी को आप शेफ पंकज भदौरिया के टिप्स के अनुसार बेकिंग सोडा और विनेगर की मदद से साफ कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले एक बाउल में बेकिंग सोडा और विनेगर मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को गैस स्टोव का बर्नर हटाकर पूरे स्टोव पर अच्छी तरह फैला दें। इसके बाद स्क्रबर की मदद से पेस्ट को पूरे स्टोव पर अच्छी तरह फैलाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें।, ताकि जमी हुई गंदगी और चिकनाई ढीली पड़ जाए। इसके बाद स्टोव को दोबारा स्क्रब करें और फिर एक गीले कपड़े या वाइप से अच्छी तरह पोंछ दें।
अगर आपके गैस चूल्हे पर तेल, चिकनाई और जिद्दी दाग जम गए हैं, तो इसे साफ करने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में 2 चम्मच बेकिंग सोडा और इसमें थोड़ा सा विनेगर, आधे नींबू का रस और थोड़ा सा शैंपू मिलाकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस तैयार मिश्रण को एक कपड़े की मदद से गैस चूल्हे की गंदी जगहों पर लगा दें और करीब 5 मिनट तक छोड़ दें। इसके बाद लोहे वाले स्क्रबर से अच्छी तरह रगड़ें, ताकि सारी जमी हुई गंदगी निकल जाए। आखिर में एक साफ कपड़े से चूल्हे को पोंछ दें।
अगर आपके गैस चूल्हे पर मोटी परत में चिकनाई व गंदगी जम गई है, तो इसे साफ करने के लिए सबसे पहले किसी धार वाली चीज की मदद से ऊपर जमी हुई गंदगी को हटा लें। इसके बाद गर्म पानी में थोड़ा सा शैंपू और टूथपेस्ट मिलाकर एक घोल तैयार करें। अब इस मिश्रण को गैस चूल्हे पर डाल दें और 5 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर एक स्क्रबर की मदद से चूल्हे को अच्छी तरह रगड़ें। ऐसा करने से जिद्दी चिकनाई और जमा हुआ मैल आसानी से निकल जाएगा और आपका गैस चूल्हा फिर से साफ दिखने लगेगा।
Published on:
28 Jun 2026 10:08 am
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
