27 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PM Modi : हाथी, चीता, मोर के बाद अब 194 साल के कछुए की बारी; देखिए नरेंद्र मोदी के एनिमल लव वाले पल

PM Modi Seychelles Visit Jonathan Tortoise : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जून से 29 जून तक तीन दिन के सेशेल्स दौरे पर हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री सबसे बुजुर्ग जीवित जमीनी जानवर जोनाथन से मिलेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं प्रधानमंत्री के एनिमल लव के बारे में।
2 min read
Google source verification
PM Modi Animal Love Elephant Cow Peacock, PM Modi Kaziranga National Park Elephant Ride Video

PM Modi जानवरों पर प्यार लुटाते हुए| image credit instagram-narendramodi

Jonathan Tortoise Oldest Living Animal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 से लेकर 29 जून तक तीन दिन के सेशेल्स दौरे पर हैं। इस दौरान वे दुनिया के सबसे बुजुर्ग जीवित जीव जोनाथन (कछुआ) से मिलने के लिए सेशेल्स नेशनल बॉटनिकल गार्डन पहुंचे। विक्टोरिया, सेशेल्स में स्थित इस बॉटनिकल गार्डन के दौरे के दौरान सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी भी उनके साथ मौजूद रहे। ऐसे में आइए आज की स्टोरी में हम पीएम मोदी के जानवरों के साथ जुड़े कुछ खास वीडियो और मोमेंट्स साझा करने जा रहे हैं, जिनमें वे गाय, हाथी, चीता और मोर के साथ अपना लगाव दिखाते नजर आते हैं।

जोनाथन दुनिया का सबसे बुजुर्ग जीवित जमीनी जानवर

जोनाथन के बारे में बात करें तो ये सेशेल्स का एक जायंट कछुआ है, जिसे करीब 1832 में पैदा हुआ माना जाता है। यानी इसकी उम्र लगभग 194 साल बताई जाती है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने इसे दुनिया का सबसे बुजुर्ग जीवित जमीनी जानवर माना है। इतनी ज्यादा उम्र होने के बावजूद जोनाथन की सेहत काफी ठीक है, हालांकि उसे उम्र की वजह से आंखों में कैटरैक्ट हो गया है और सूंघने की क्षमता भी कमजोर हो गई है।

काजीरंगा नेशनल पार्क में प्रधानमंत्री का दौरा और जानवरों से जुड़ाव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जानवरों के प्रति लगाव रखने वाला भी बताया जाता है। असम के गोलाघाट और नागांव जिलों में फैले काजीरंगा नेशनल पार्क के दौरे के दौरान उन्हें हाथी पर सवारी करते हुए और उसे गन्ना खिलाते हुए देखा गया था। इस दौरान उन्होंने पार्क में जानवरों को करीब से देखने के लिए दूरबीन का भी इस्तेमाल किया और वहां फोटो भी खिंचवाई।

प्रधानमंत्री मोदी करते हैं गौ सेवा

प्रधानमंत्री मोदी को गौ सेवा करते हुए भी कई बार देखा गया है। अपने जन्मदिन या किसी खास मौके पर वे गायों की सेवा करते नजर आते हैं। उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर भी एक वीडियो शेयर किया गया था जिसमें एक गाय के बच्चे के साथ “A new member at 7, Lok Kalyan Marg! Deepjyoti is truly adorable.” कैप्शन के साथ पोस्ट किया गया था।

वनतारा उद्घाटन में पशुओं के साथ बिताया था समय

इसके अलावा प्रधानमंत्री को अनंत अंबानी के बनतारा के उद्घाटन के दौरान भी देखा गया था, जहां उन्होंने वहां मौजूद पशुओं के साथ समय बिताते हुए स्नेह भी दिखाया था।

इसके अलावा भी पीएम मोदी मोर, चीता जैसे जानवरों के साथ भी दिख चुके हैं।