27 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

How To Remove Rust Stains From Clothes: पैंट की चेन, बटन और हुक से लगे जंग के दाग हटाने के 4 आसान घरेलू उपाय

Kapdo Se Jang Ke Daag Kaise Hataye: पैंट या स्कर्ट जैसे किसी भी कपड़ों में बटन, हुक या चेन की वजह से लगने वाले जंग के दाग हटाने के लिए 4 तरीके बताने जा रहे हैं।
2 min read
Google source verification
Clothes Rust Stain Cleaning Tips, Home Remedies For Rust Stains

Jang Ke Daag हटाने के टिप्स| image credit instagram-raju_dry_clening_kagaznagar

Rust Stain Removal From Clothes: कपड़ों पर जंग के दाग लग जाएं तो उन्हें हटाना काफी मुश्किल हो जाता है, खासकर सफेद कपड़ों पर। कई बार इन्हें हाथ या मशीन से धोने के बाद भी दाग साफ नहीं होते। वहीं, दाग को ज्यादा रगड़कर साफ करने की कोशिश करने पर कपड़ों का रंग भी फीका पड़ जाता है या कपड़े घिस जाते है। ऐसे में आप कुछ आसान घरेलू चीजों की मदद से जंग के जिद्दी निशानों को काफी हद तक आसानी से साफ कर सकते हैं। आइए जानते हैं जंग के दाग हटाने के कुछ घरेलू टिप्स।

जंग के दाग को हटाने के 4 तरीके जानिए

टिप 1- नींबू और नमक से जंग के दाग हटाने के लिए करें ये उपाय

जरूरी सामग्री

  • 1 नींबू
  • 1/2 कप नमक

अगर आपके किसी पसंदीदा कपड़े पर जंग के दाग लग गए हैं, तो दाग वाली जगह को अच्छी तरह फैला लें। अब उस जगह पर नमक डालें और ऊपर से नींबू का रस डाल दें। इसके बाद ब्रश की मदद से उस जगह को अच्छी तरह रगड़ें। फिर कपड़े को धूप में सुखा दें। इससे जंग के दाग साफ हो जाएंगे।

टिप 2- नींबू, विनेगर और सर्फ से दाग हटाने का तरीका

  • 1 नींबू
  • 1/2 कप विनेगर
  • सर्फ आवश्यकतानुसार
  • आधी बाल्टी पानी

आधी बाल्टी पानी में विनेगर और एक नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब इस मिश्रण को जंग के दाग वाली जगह पर लगाएं। इसके बाद सर्फ लगाकर ब्रश की मदद से दाग को अच्छी तरह साफ करें। जब दाग हट जाए, तब बचे हुए सर्फ को पानी में मिलाकर घोल बना लें और कपड़े को उसमें आधे घंटे के लिए भिगो दें। इसके बाद कपड़े को सामान्य तरीके से धोकर सुखा लें। इससे जंग के दाग साफ हो जाएंगे।

टिप 3- नींबू और नमक से दाग कैसे हटाएं

  • 1 नींबू
  • 1/2 कप नमक

एक नींबू का रस निकाल लें। इसमें नमक मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। अब रुई की मदद से इस पेस्ट को जंग वाले दाग पर लगाकर अच्छी तरह रगड़ें। इसके बाद कपड़े को धूप में सुखाने के लिए रख दें। कुछ देर बाद जंग के निशान साफ हो जाएंगे। अगर दाग पूरी तरह से न हटे हों, तो इस प्रक्रिया को 1 से 2 बार और दोहरा सकते हैं।

टिप 4- आइस क्यूब से दाग हटाने का तरीका

जरूरी सामग्री

  • आइस क्यूब

अगर कपड़े पर जंग के अलावा किसी दूसरी चीज का दाग लग गया है, तो कुछ आइस क्यूब लेकर दाग वाली जगह पर कुछ देर तक रगड़ें। इससे दाग हल्का पड़ जाएगा और उसे साफ करना आसान हो जाएगा।