26 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

White Clothes Stain Removal: लॉन्ड्री वाले ने बताया सफेद कपड़ों से जिद्दी दाग हटाने का आसान उपाय

White Clothes Stain Removal: अगर सफेद कपड़ों को हाथों से रगड़-रगड़कर या मशीन में धोने के बाद भी दाग के निशान नहीं जाते हैं, तो आप Laundry Vendor द्वारा बताए गए तरीके का इस्तेमाल कर सकते हैं।
2 min read
Google source verification
Stain Removal Tips From Clothes, Laundry Tips

White Clothes Stain कैसे हटाएं | image credit instagram-laundry_ka_business

How To Remove White Clothes Stubborn Stains: सफेद चादर, पर्दे या कपड़े लगभग सभी को पसंद आते हैं। लेकिन इन्हें इस्तेमाल करते समय जाने-अनजाने में सब्जी, चाय, कॉफी या खून जैसे जिद्दी दाग लग जाते हैं। इन दागों को हाथों से या वॉशिंग मशीन में कई बार धोने के बाद भी पूरी तरह हटाना आसान नहीं होता। वहीं, कपड़ों को ज्यादा रगड़कर साफ करने से कपड़ा खराब होने लगता है और वे पुराने दिखाई देने लगते हैं।

ऐसे में अगर आप भी ऐसी परेशानी से जूझ रहे हैं, तो Laundry Vendor अभिषेक द्वारा शेयर किया गया यह टिप आपके काम आ सकता है।

दाग हटाने के लिए ऐसे तैयार करें DIY लिक्विड

इंस्टाग्राम चैनल laundry_ka_business पर अभिषेक ने एक आसान तरीका बताया है, जिसकी मदद से कपड़ों पर लगे जिद्दी दागों को हटाने में मदद मिल सकती है। इसके लिए सबसे पहले एक खाली बोतल लें और उसमें थोड़ा पानी डालें। इसके बाद उसमें Zguard मिलाएं। बोतल को अच्छी तरह हिलाकर मिश्रण तैयार कर लें। 

अब दूसरी बोतल में थोड़ा पानी डालें और उसमें फैब्रिक ब्लीच मिलाएं। इस मिश्रण को भी अच्छी तरह तैयार कर लें। ध्यान रखें कि दोनों बोतलों में तैयार किए गए घोल अलग-अलग ही रखें।

दाग वाली जगह पर ऐसे करें इस्तेमाल

जब दोनों घोल तैयार हो जाएं, तब कपड़े की जिस जगह पर दाग लगा है, वहां एक साथ Zguard वाले घोल के साथ दूसरी बोतल में तैयार फैब्रिक ब्लीच वाला मिश्रण भी दाग वाली जगह पर डालें। ध्यान रखें कि घोल केवल दाग वाले हिस्से पर ही लगाया जाए।

आखिर में कपड़े को धो लें

दाग पर दोनों घोल लगाने के बाद कपड़े को सामान्य तरीके से धो लें। अभिषेक के अनुसार, इस प्रक्रिया से कई तरह के जिद्दी दाग हल्के होने या हटने में मदद मिल सकती है।

इन बातों का भी रखें ध्यान

किसी भी तरह के केमिकल प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते समय हाथों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। इसके अलावा, रंगीन और नाजुक कपड़ों पर इस तरीके को अपनाने से पहले कपड़े के किसी छोटे हिस्से पर टेस्ट जरूर कर लें। साथ ही, इस्तेमाल किए जाने वाले प्रोडक्ट के पैक पर दिए गए निर्देशों को भी ध्यान से पढ़ें और उनका पालन करें।