
Hema Malini का Razia Sultan में लुक कैसा था? image credit instagram-oldbollysongs-zeeclassicindia
Hema Malini Razia Sultan Look: हाल ही में हेमा मालिनी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इसकी वजह उनकी बेटी ईशा देओल का यूट्यूब चैनल कर्ली टेल्स पर दिया गया होम टूर है। इस दौरान ईशा ने घर की कई खास चीजें दिखाईं। ईशा देओल हेमा मालिनी की एक तस्वीर दिखाते हुए मजाकिया अंदाज में कहा कि मेरा बॉलीवुड डेब्यू तो फिल्म 'रजिया सुल्तान' से ही हो गया था, क्योंकि उस फिल्म की शूटिंग के दौरान मेरी मां (Hema Malini) गर्भवती थीं यानी ईशा देओल गर्भ में थीं। इसके बाद एक बार फिर 1983 में यह फिल्म रिलीज हुई और उसमें हेमा मालिनी के रॉयल लुक्स की चर्चा होने लगी।
ऐसे में आइए जानते हैं कि इस फिल्म में एक्ट्रेस का लुक कैसा था।
फिल्म में हेमा मालिनी ने जो भी शाही कपड़े पहने थे, उन्हें मशहूर कॉस्ट्यूम डिजाइनर भानु अथैया ने डिजाइन किया था। भानु अथैया भारत की पहली ऑस्कर विजेता कॉस्ट्यूम डिजाइनर थीं। उन्होंने सुल्तनत काल के इतिहास पर गहरी रिसर्च करने के बाद इन कॉस्ट्यूम्स को तैयार किया था, ताकि पर्दे पर रजिया सुल्तान का लुक बिल्कुल असली लगे।
फिल्म के ज्यादातर सीन में हेमा मालिनी लंबे अनारकली सूट और चूड़ीदार में नजर आई थीं। इन कपड़ों को बनाने के लिए शिफॉन, सिल्क और वेलवेट जैसे शानदार फैब्रिक का इस्तेमाल किया गया था। कपड़ों पर जरी, जरदोजी और मोतियों की बारीक कारीगरी की गई थी, जिसने उनके किरदार को एक रॉयल लुक दिया।
फिल्म में रजिया सुल्तान को सिर्फ एक शासक ही नहीं, बल्कि एक बहादुर योद्धा के रूप में भी दिखाया गया था। युद्ध वाले दृश्यों में हेमा मालिनी ने खास तरह का लोहे का हेलमेट पहना था, जिसमें गर्दन की सुरक्षा के लिए चेनमेल लगी हुई थी। इसके साथ धातु का कवच और तलवार भी उनके लुक का हिस्सा थे।
दरबार के दृश्यों में हेमा मालिनी ने रत्नों और मोतियों से सजे खूबसूरत शाही मुकुट पहने थे। इसके अलावा मोतियों की लंबी मालाएं, झुमके और पासा जैसे गहनों ने उनके लुक को और भी खास बना दिया। यही वजह है कि उनका पूरा अंदाज किसी असली रानी जैसा लगता था।
एक इंटरव्यू में हेमा मालिनी ने इस फिल्म के बारे में बात करते हुए बताया था कि 'रजिया सुल्तान' को बनने में करीब 7 से 8 साल लग गए थे। उस समय फिल्मों के पास आज जैसा बड़ा बजट नहीं था। '
Updated on:
26 Jun 2026 12:40 pm
Published on:
26 Jun 2026 12:40 pm
