
हेमा मालिनी ने दिया ट्रोलिंग पर जवाब
Hema Malini Trolling: पति धर्मेंद्र के निधन के बाद हेमा मालिनी का बात करने का तरीका पूरी तरह से बदल चुका है। उनके चेहरे पर एक अजीब सा दर्द नजर आता है। उन्होंने कई बार धर्मेंद्र को लेकर अपनी जिंदगी के अकेलेपन पर भी बात की है। जहां हर कोई हेमा मालिनी को धर्मेंद्र के जाने के बाद बेहद प्यार दे रहा था, वहीं एक उनका वीडियो वायरल हुआ तो हर कोई उन्हें सुनाने लगा और सवाल-जवाब करने लगा।
दरअसल, हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान बच्चों को मेडल देते समय हेमा मालिनी के चेहरे पर कोई हाव-भाव न होने की वजह से लोगों ने खूब ट्रोल किया था। जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। उसी को लेकर अब हेमा मालिनी ने जवाब दिया है। हेमा मालिनी ने मुंबई में हुए बीएमसी (बृहन्मुंबई नगर निगम) चुनाव के दौरान वोट डालने के बाद लोगों के मुंह बंद करवा दिए हैं।
गुरुवार को हेमा मालिनी मुंबई के एक पोलिंग बूथ पर अपना वोट कास्ट करने पहुंचीं थी। वोट डालने के बाद जब वह बाहर आईं और पैपराजी ने उन्हें घेरा, तो हेमा के चेहरे पर एक बड़ी मुस्कान थी। उन्होंने कैमरों की तरफ देखते हुए मजाकिया लहजे में कहा, "लो देख लो, मैं मुस्कुरा रही हूं, ठीक है? अब शिकायत मत करना कि मैं मुस्कुराती नहीं हूं।" हेमा का यह बयान सीधे तौर पर उन लोगों के लिए था जो पिछले कुछ दिनों से उन्हें 'एक्सप्रेशनलेस' (बिना भाव वाली) कह रहे थे।
विवाद की शुरुआत 12 जनवरी को हुई थी, जब हेमा मालिनी एक स्पोर्ट्स कंपटीशन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई थीं। वहां का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वह छात्रों को मेडल पहना रही थीं। वीडियो में हेमा काफी गंभीर नजर आ रही थीं, जिसे देख सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए। लोगों ने कमेंट्स की झड़ी लगा दी कि "कम से कम बच्चों का हौसला बढ़ाने के लिए मुस्कुरा तो देतीं" या "मेडल दे रही हैं या सजा?" इसी बात को लेकर खूब हंगामा हुआ था। अब उसी का जवाब खुद हेमा मालिनी ने मुस्कुराते हुए दिया है।
Updated on:
16 Jan 2026 10:42 am
Published on:
16 Jan 2026 10:42 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
