
राजपाल यादव ने सरेंडर से पहले दिया था ये बयान
Rajpal Yadav Statement before Surrender: सोशल मीडिया पर उस समय हंगामा मच गया था जब खबर आई कि कॉमिक टाइमिंग से बरसों तक करोड़ों लोगों को हंसाने वाले राजपाल यादव ने तिहाड़ जेल में सरेंडर किया है। पहले किसी को कुछ समझ नहीं आया था लेकिन फिर करीब 2.5 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामला सामने आया। दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें पैसे लौटाने का समय दिया था, जो वह तय वक्त में पूरा नहीं कर पाए। ऐसे में उन्हें कोर्ट ने सरेंडर करने के लिए कहा था। अब राजपाल यादव तिहाड़ जेल में हैं। ऐसे में उनका आखिरी बयान सामने आया है जो उन्होंने सरेंडर करने से पहले दिया था। जिसे सुनकर फैंस थोड़े इमोशनल भी हो रहे हैं।
सरेंडर करने से ठीक पहले राजपाल यादव काफी टूटे हुए नजर आए थे। जब उनसे उनके फिल्मी दोस्तों और इंडस्ट्री के रसूखदार लोगों से मदद मिलने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बहुत ही कड़वा सच बयां किया। फिल्मबीट के अनुसार, राजपाल ने भारी मन से कहा, "सर, क्या करूं? मेरे पास पैसे नहीं हैं और अब कोई उपाय भी नहीं सूझ रहा है। यहां हम सब अकेले हैं, कोई किसी का दोस्त नहीं है। इस संकट से मुझे खुद ही निपटना होगा।"
राजपाल यादव का यह मामला करीब 2.5 करोड़ रुपये के चेक बाउंस से जुड़ा है। यह विवाद सालों से कोर्ट में खिंच रहा था। राजपाल ने अदालत से बार-बार गुहार लगाई थी कि उन्हें थोड़ा और समय दिया जाए ताकि वह पैसों का इंतजाम कर सकें और इस समस्या को सुलझा सकें। हालांकि, दिल्ली हाई कोर्ट ने उनकी दलीलों को खारिज करते हुए साफ कर दिया कि अब और रियायत नहीं दी जा सकती। कोर्ट के सख्त रुख के बाद राजपाल यादव दिल्ली की तिहाड़ जेल पहुंचे और खुद को प्रशासन के हवाले कर दिया।
'भूल भुलैया', 'हंगामा' और 'चुप चुप के' जैसी फिल्मों में अपनी कॉमेडी से सबको लोटपोट करने वाले राजपाल यादव के लिए यह उनके करियर का सबसे बुरा दौर माना जा रहा है। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि वह जल्द ही इस संकट से बाहर निकलेंगे और एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे।
Updated on:
09 Feb 2026 03:03 pm
Published on:
09 Feb 2026 03:02 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
