
Jaya Bachchan (सोर्स- ANI)
Jaya Bachchan on Film Industry Tax in Sansad: लोकप्रिय अभिनेत्री और अनुभवी सांसद जया बच्चन ने हाल ही में संसद के बजट सत्र में फिल्म इंडस्ट्री और एंटरटेनमेंट सेक्टर से जुड़े कई अहम मुद्दों को बेबाकी से उठाया। जया बच्चन ने इंडस्ट्री की वर्तमान चुनौतियों और सरकार से अपेक्षित कदमों पर जोर दिया। जया बच्चन ने क्या कुछ कहा, चलिए जानते हैं।
संसद में बोलते हुए जया बच्चन ने कहा कि वो खुद इंडियन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की सदस्य हैं और इस क्षेत्र का योगदान भारतीय अर्थव्यवस्था में अनदेखा नहीं किया जा सकता। उन्होंने बताया कि इंडस्ट्री न केवल रोजगार और टैक्स के मामले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, बल्कि भारतीय संस्कृति और कला का प्रचार भी दुनियाभर में करती है। बावजूद इसके, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर जीएसटी और अन्य टैक्स की दरें दुनिया के अन्य देशों की तुलना में बहुत अधिक हैं।
जया बच्चन ने सवाल उठाया कि क्या इस बजट में फिल्म और टीवी सेक्टर के विकास के लिए कोई ठोस कदम उठाए गए हैं और क्या टैक्स के बोझ को कम करने की दिशा में कोई योजना बनाई गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि ऐसा नहीं हुआ, तो दर्शक और निवेशक धीरे-धीरे विदेशी कंटेंट की ओर आकर्षित होंगे। उनका कहना था कि वर्तमान में भारत की फिल्म इंडस्ट्री कठिन दौर से गुजर रही है। नए प्रोजेक्ट्स में निवेश करना मुश्किल हो गया है, चाहे वे ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए हों या सिनेमा हॉल के लिए।
जया बच्चन ने ये भी याद दिलाया कि उन्होंने पिछले साल भी यही सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा, 'पिछले साल मैंने यही बातें कही थीं। इस बार भी मैं यही बातें दोहरा रही हूं। उम्मीद है कि मुझे सुना जाएगा।' उनका ये बयान अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Updated on:
09 Feb 2026 08:24 pm
Published on:
09 Feb 2026 08:23 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
