
चींटी, मकड़ा और बीटल की 4K तस्वीरें-image credit instagram-nir_levi_official
Nature Photography Instagram : चींटी और मकड़े जैसे हमारे आसपास रोज कई तरह के छोटे-छोटे कीड़े दिखाई देते हैं। जिन पर हम आमतौर पर ध्यान नहीं देते हैं, और अगर देते भी हैं तो इनसे डर नहीं लगता। क्योंकि ये हमारी आंखों को बहुत छोटे और साधारण लगते हैं। लेकिन आज की इस स्टोरी में हम इंस्टाग्राम पर वाइल्डलाइफ और नेचर फोटोग्राफर द्वारा खींची गई इनकी कई तस्वीरें और वीडियो शेयर करने जा रहे हैं। इन्हें देखकर आपको अंदाजा भी नहीं होगा कि ये इतने खतरनाक और डरावने दिख सकते हैं।
आंखों से जो चींटी काले रंग की एक छोटी सी लाइन बनाकर चलती हुई दिखाई देती है, वही Nir Levi द्वरा शेयर फोटो में चींटी किसी डरावने मॉन्स्टर जैसी नजर आने लगती है। उसके जबड़े, आंखें, सिर और शरीर के छोटे-छोटे हिस्से इतनी साफ दिखाई देते हैं कि पहली नजर में यकीन करना मुश्किल हो जाता है कि यह वही चींटी है, जो अभी कुछ देर पहले जमीन पर चल रही थी। उसके मुंह के पास मौजूद बारीक हिस्से कई छोटे दांतों जैसे दिखाई देते हैं, जिससे उसका चेहरा और भी डरावना नजर आता है।
ट्रैवल और वाइल्डलाइफ कंटेंट क्रिएटर Varun Aditya द्वारा शेयर किया गया यह सांप का वीडियो किसी फिल्मी सीन जैसा है। वरुन द्वरा शेयर वीडियो देखने में एक साथ डरावना और आकर्षक दोनों लगता है। इसमें हरे रंग के सांपों के एक से बढ़कर एक शानदार शॉट्स दिखाए गए हैं, जिनके पीछे प्राकृतिक जंगल का हरियाली से भरा दृश्य इसे और भी सिनेमैटिक बना देता है।
वहीं, वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर Aparupa Dey द्वारा शेयर किया गया एक और वीडियो भी काफी खास है, जो किसी एनिमेटेड फिल्म जैसा प्रतीत होता है। इस वीडियो की सबसे यूनिक शॉट्स सांप पर बैठी हुई दिख रही मक्खी है, जो इस वीडियो को और भी दिलचस्प बना दी है।
आम तौर पर लोग मकड़े को देखकर सिर्फ उसका जाल नोटिस करते हैं। फर्श या दीवार पर चलता मकड़ा एक छोटा सा कीड़ा लगता है, जिससे शायद किसी को ज्यादा डर भी नहीं लगे। लेकिन जब उसी मकड़े को हाई क्वालिटी कैमरे से बहुत पास से देखा जाता है, तब उसकी बड़ी-बड़ी आंखें, शरीर पर मौजूद बाल और चेहरे की बारीक बनावट साफ दिखाई देती है। तस्वीर में वह किसी दूसरे ग्रह के जीव जैसा नजर आने लगता है।
बीटल को देखकर भी लोग हैरान रह जाते हैं। जमीन पर चलता हुआ बीटल एक साधारण कीड़ा लगता है, लेकिन कैमरा जब उसके बिल्कुल करीब पहुंचता है, तब उसके मजबूत जबड़े, चमकदार आंखें और शरीर की बनावट साफ नजर आती है। उसकी तस्वीर किसी साइंस फिक्शन फिल्म के किरदार जैसी लग सकती है। जो कीड़ा आम नजर में बेहद छोटा लगता है, वही कैमरे के जूम में काफी अलग और हैरान करने वाला दिखाई देता है।
Published on:
27 Jun 2026 01:13 pm
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
