26 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BMI Linked to 19 Cancer : मोटापे से 19 कैंसर का खतरा, चार हैं नए, जून 2026 के शोध में वैज्ञानिकों ने किया खुलासा

BMI Linked to 19 Cancer In Study 2026 : नेचर मेटाबॉलिज्म (Nature Metabolism) जर्नल पर प्रकाशित शोध ने मोटापा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। क्योंकि, इस कारण से 19 कैंसर का रिस्क बताया है। आइए, हेल्दी बीएमआई के बारे में जानते हैं और मोटापा को कम करके खुद को स्वस्थ रखने की कोशिश करते हैं।
3 min read
Google source verification

भारत

image

Ravi Gupta

Jun 26, 2026

BMI Linked to cancer, BMI Linked to 19 Cancer, BMI Linked to four new type cancer,

BMI Linked to Cancer | प्रतीकात्मक तस्वीर | Credit- Gemini AI

BMI Linked to 19 Cancer In Nature Study : भारत पूरी दुनिया में बच्चों में मोटापे के मामले में दूसरे और महिलाओं में मोटापे के मामले में तीसरे स्थान पर है। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे (NFHS)-5 (2019-21) के अनुसार, 24% भारतीय महिलाएं और 23% पुरुष ओवरवेट हैं। अब नेचर मेटाबॉलिज्म (Nature Metabolism) जर्नल में जून 2026 में प्रकाशित एक नए शोध से पता चला है कि मोटापे से 19 प्रकार के कैंसर का रिस्क रहता है। इनमें से चार नए प्रकार के कैंसर होने का खतरा पहली बार सामने आया है।

इस रिसर्च के अनुसार, मोटापे (हाई BMI) के कारण अब 19 अलग-अलग प्रकार के कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है। पहले केवल 13 प्रकार के कैंसरों को मोटापे से जोड़ा जाता था, लेकिन 1.5 मिलियन (15 लाख) कैंसर मामलों के इस नए वैश्विक विश्लेषण ने इस सूची को बढ़ाकर 19 कर दिया है।

4 नए कैंसर जिनको शामिल किया गया

नए खोजे गए 4 कैंसर, जो पहले इस सूची में शामिल नहीं थे, वे निम्नलिखित हैं। इस रिसर्च में पहली बार इन 4 कैंसरों का सीधा संबंध बढ़े हुए वजन से पाया गया है:

  • 1- ल्यूकेमिया (Leukaemia): ब्लड कैंसर का एक प्रकार।
  • 2- नॉन-हॉजकिन लिंफोमा (Non-Hodgkin Lymphoma): इम्यून सिस्टम से जुड़ा कैंसर।
  • 3- मूत्राशय का कैंसर (Bladder Cancer)
  • 4- ग्लाइओमा (Glioma): मस्तिष्क (Brain) और रीढ़ की हड्डी में होने वाला ट्यूमर।

इन 15 कैंसरों का भी रहता है खतरा:

  • गर्भाशय का कैंसर (Endometrial Cancer): इसमें खतरा सबसे ज्यादा (लगभग 58% तक) बढ़ जाता है।
  • भोजन नली का कैंसर (Esophageal Adenocarcinoma)
  • कोलोरेक्टल कैंसर (Colorectal Cancer): आंतों का कैंसर (पुरुषों में इसका खतरा ज्यादा देखा गया है)।
  • स्तन कैंसर (Breast Cancer): विशेष रूप से मेनोपॉज (रजोनिवृत्ति) के बाद।
  • किडनी और लिवर का कैंसर
  • अग्न्याशय (Pancreas) और पित्ताशय (Gallbladder) का कैंसर
  • अंडाशय (Ovary) और थायराइड का कैंसर

यह कैंसर क्यों होता है?

शोध में वैज्ञानिकों ने बताया है कि शरीर में अत्यधिक चर्बी (Fat) होने से क्रोनिक इन्फ्लेमेशन, यानी कि लगातार हल्की सूजन बनी रहती है। इससे इंसुलिन का स्तर बढ़ जाता है और हार्मोन असंतुलित हो जाते हैं। यही चीजें कैंसर कोशिकाओं (Cancer Cells) को बढ़ने और पनपने के लिए एक तरह से खाद-पानी का काम करती हैं।

वैज्ञानिकों ने यह भी बताया कि अगर वजन को संतुलित रखा जाए और हेल्दी डाइट चुनी जाए, तो इस खतरे को टाला जा सकता है। यही कारण है कि भारत में केंद्र सरकार भोजन में तेल के कम उपयोग और फास्ट फूड्स के सेवन को कम करने के लिए अभियान चला रही है। इतना ही नहीं, पीएम मोदी भी हेल्दी डाइट के लिए लोगों से अपील करते दिख चुके हैं।

मोटापा क्या है? (What is Obesity?)

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, मोटापे को शरीर में असामान्य या अत्यधिक वसा (Fat) के संचय के रूप में परिभाषित किया गया है, जो स्वास्थ्य के लिए जोखिम पैदा करता है। मोटापे को वर्गीकृत करने के लिए आमतौर पर बॉडी मास इंडेक्स (BMI) का उपयोग किया जाता है, जहां 25 या उससे अधिक का BMI 'ओवरवेट' (अधिक वजन) माना जाता है, और 30 या उससे अधिक का BMI 'ओबीस' (मोटापा) की श्रेणी में आता है।

भारत में BMI मानक:

अगर भारत की बात करें, तो यदि किसी व्यक्ति का बॉडी मास इंडेक्स (BMI) 23.0 और 24.9 kg/m2 के बीच है, तो उसे ओवरवेट माना जाता है। यदि BMI 25 kg/m2 या उससे अधिक है, तो उसे मोटापे (Obese) की श्रेणी में रखा जाता है। जब किसी व्यक्ति का BMI 35 या उससे अधिक हो जाता है, तो उसे 'मॉर्बिड मोटापा' (Morbid Obesity - अत्यधिक गंभीर मोटापा) कहा जाता है।

स्वस्थ BMI की सीमा (Healthy BMI Range)

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के दिशानिर्देशों के अनुसार, एक सामान्य और स्वस्थ BMI 18.5 और 24.9 के बीच होता है। अगर आपका बीएमआई इसके बीच है, तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। लेकिन अगर यह इस सीमा में नहीं है, तो आपको अपने वजन को हेल्दी तरीके से कम करने पर काम करना चाहिए।