
भारत की मशहूर 6 चाय की दुकानें| image credit instagram
Famous Chai Points in India: आज 21 मई है और पूरी दुनिया में 'अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस' (International Tea Day 2026) मनाया जा रहा है। चाय सिर्फ एक पेय नहीं, बल्कि भारतीय कल्चर का एक हिस्सा भी है। आज की इस स्टोरी में हम देश की मशहूर चाय की दुकानों के बारे में बताने जा रहे हैं। अगर आप टी लवर्स होने के साथ-साथ घूमने-फिरने के शौकीन हैं, तो इन 6 जगहों पर जाकर चाय की चुस्की ले सकते हैं।
हाल ही में ट्रैवल ब्लॉगर सौम्या चटर्जी ने अपने इंस्टाग्राम (itsnaturemoto) पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि लेह में 'वाशमा बट' नाम की एक दुकान है, जहां फिल्म 'धुरंधर' की शूटिंग हुई। यहां की नमक वाली चाय काफी फेमस है। दुकान पर जाते ही आपको फिल्म वाली फीलिंग आएगी।
लखनऊ के लालबाग में नगर निगम ऑफिस के पास यह करीब 70 साल पुरानी दुकान है। लोग कहते हैं कि अगर आपने यहां की चाय नहीं पी, तो आपकी लखनऊ यात्रा अधूरी मानी जाती है। यहां चाय का पानी अलग बनाया जाता है और फिर उसे खौलते हुए दूध में मिलाकर सर्व किया जाता है। यहां की चाय के साथ 'गोल समोसे' और 'बन-मक्खन' का कॉम्बो फेमस है।
हैदराबाद में चारमीनार के ठीक सामने स्थित यह कैफे 1993 से अपनी 'ईरानी चाय' के लिए मशहूर है। दूध और चाय पत्ती को धीमी आंच पर लंबे समय तक 'दम' देकर पकाया जाता है, जिससे चाय का स्वाद बहुत गाढ़ा और मलाईदार हो जाता है। यहां की चाय का असली मजा 'उस्मानिया बिस्किट' या 'बन-मस्का' के साथ आता है। सुबह-सुबह यहां चाय पीते हुए चारमीनार को देखना एक अलग ही अनुभव है।
कोलकाता के भवानीपुर में स्थित 'बलवंत सिंह का भोजनालय' अपनी खास चाय के लिए जाना जाता है। यहां की 'स्टीम चाय' गैस पर नहीं, बल्कि भाप (steam) से तैयार होती है, जिसका स्वाद बहुत ही ताजगी भरा होता है। यहां कुल्हड़ में मिलने वाली केसर वाली चाय भी काफी पसंद की जाती है। यह जगह देर रात तक करीब 2:00 - 2:30 बजे तक खुली रहती है।
जामा मस्जिद के पास मीना बाजार की होटल लेन में 'उस्ताद टी प्वाइंट' है। यहां आप पुरानी दिल्ली की मशहूर 'मुगलई चाय' का मजा ले सकते हैं। इस दुकान को करीब 25 साल पहले मोहम्मद इरफान अली (उस्ताद जी) ने शुरू किया था। यहां चाय में दूध और मलाई का इस्तेमाल होता है, इसलिए यह बहुत गाढ़ी होती है। यहां सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक चाय मिलती है।
कानपुर के काकादेव इलाके में ' बदनाम चाय' अपने स्वाद और अनोखे नाम की वजह से काफी मशहूर है। दूध, मलाई और खास मसालों के मिश्रण से तैयार यह चाय यहां के स्टूडेंट्स और स्थानीय लोगों की पहली पसंद है। चाय के साथ आप यहां ब्रेड-मक्खन, ब्रेड-पकौड़ा और मैगी का भी आनंद ले सकते हैं। बदनाम के अलावा कानपुर की 'बनारसी चाय' भी फेमस है।
Updated on:
21 May 2026 12:27 pm
Published on:
21 May 2026 09:41 am
