15 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PM Narendra Modi Italy Visit : 1983 से है इस 1 रुपए वाली टॉफी का कनेक्शन; जो पीएम मोदी ने मेलोनी को की गिफ्ट

Modi Gifts Parle Melody to Meloni: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का 'मेलोडी चॉकलेट' गिफ्ट वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं, क्या है पूरा मामला।"

2 min read
Google source verification
pm narendra modi, pm narendra modi italy visit, parle melody chocolate,

पीएम मोदी और पीएम मेलोनी की चॉकलेट के साथ फोटो | Credit- instagram/amelioration

PM Modi Gifts Parle Melody to Meloni: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी इटली यात्रा के दौरान इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को भारत की मशहूर 'पार्ले मेलोडी' टॉफियों का पैकेट गिफ्ट में दिया। जिसके बाद 20 मई को मेलोनी ने पीएम मोदी के साथ एक वीडियो बनाकर अपने इंस्टाग्राम पर कैप्शन में "Thank you for the gift" लिख शेयर किया, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और लोग इसे खूब शेयर और कमेंट कर पसंद कर रहे हैं। आइए जानते हैं इस टॉफी के बारे में विस्तार से।

पार्ले मेलोडी का इतिहास (History of Parle Melody)

पार्ले मेलोडी 1983 से लोगों की पसंदीदा कैंडी बनी हुई है। इसका स्वाद बहुत खास है क्योंकि यह दो परतों (डबल लेयर) से बनी होती है। बाहर मीठा और सख्त कैरामेल, और अंदर घुली हुई मलाईदार चॉकलेट। इसी अनोखे तरीके से बनने के कारण यह बाहर से तो सख्त होती है, लेकिन अंदर से बहुत ही सॉफ्ट और टेस्टी लगती है। इसकी मशहूर लाइन "मेलोडी इतनी चॉकलेटी क्यों है? मेलोडी खाओ, खुद जान जाओ" आज भी हर किसी को याद है।

पार्ले मेलोडी की कीमत (Price and Availability of Parle Melody)

मेलोडी हर जगह आसानी से मिल जाती है। आप इसे अपने पास की दुकान से सिर्फ 1 रुपए में खरीद सकते हैं। हालांकि, देश के हिसाब से इसकी कीमत में बदलाव संभावित हैं। इसके अलावा, आपको यह जानकर हैरानी होगी कि सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होते ही, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स से ये टॉफियां आउट ऑफ स्टॉक हो गईं।

जी20 समिट से हुई थी शुरुआत (The Beginning at G20 Summit)


पहली बार मेलोडी (Melodi) मीम की शुरुआत साल 2023 में दिल्ली में हुए जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान हुई थी। उस दौरान पीएम मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करने के साथ ही इंटरनेट यूजर्स ने अपनी क्रिएटिविटी दिखाते हुए दोनों के सरनेम 'मोदी' और 'मेलोनी' को जोड़कर 'मेलोडी' नाम का एक नया शब्द बना दिया।


मोदी ने मेलोनी के साथ साझा कीं तस्वीरें (Modi Shared Photos with Meloni)

जहां एक ओर मेलोनी ने इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी द्वारा मेलोडी का पैकेट गिफ्ट करते हुए वीडियो शेयर किया है, वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर अपनी यात्रा के कुछ फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "रोम पहुंचने पर मुझे प्रधानमंत्री मेलोनी के साथ डिनर पर मिलने का मौका मिला, जिसके बाद हमने मशहूर कोलोसियम का दौरा किया। हमने कई विषयों पर अपने विचार साझा किए। मैं आज होने वाली हमारी बातचीत का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं, जिसमें हम भारत-इटली की दोस्ती को और मजबूत बनाने के तरीकों पर अपनी चर्चा जारी रखेंगे।"