
Mixie Jar साफ करने के हैक्स/image credit instagram/manjumittal.homehacks/ishu_varshney9/thehomeyedit and chatgpt
Mixie Jar Cleaning Tips: अगर आपकी मिक्सी पर तेल, मसाले और जूस गिरने से वह चिपचिपी और गंदी हो गई है, वहीं जार के अंदर मसाले जमने की वजह से काले निशान नजर आ रहे हैं। इसके चलते अगर आप नई मिक्सी या महंगे क्लीनर खरीदने का सोच रहे हैं, तो आप यहां बताए गए हैक्स और घरेलू तरीकों को फॉलो करके अपनी मिक्सी को बड़ी आसानी से साफ कर दोबारा चमकदार बना सकते हैं। आइए जानते हैं।
मिक्सी के ऊपर जमे मसाले और जूस जैसी चीजों की गंदगी को साफ करने के लिए सबसे पहले मिक्सी पर थोड़ा सा पानी छिड़क दें। इसके बाद टूथब्रश पर थोड़ा सा टूथपेस्ट लगाकर दाग और गंदगी वाली जगह को हल्के हाथों से रगड़कर साफ करें। आखिर में एक साफ और सूखे कपड़े या वाइप से मिक्सी को पोंछ दें।
मिक्सी के छोटे-छोटे हिस्सों तक सफाई पहुंचाने के लिए आप घर पर ही एक DIY ब्रश बना सकते हैं। इसके लिए पुराने टूथब्रश को गर्दन के पास से काट लें। फिर कटे हुए प्लास्टिक के हैंडल को ब्रश के ऊपर मजबूत गोंद या हैंडल को गर्म करके चिपका दें। अब इस ब्रश पर कोई भी सफाई वाला लिक्विड लगाकर मिक्सी के कोनों और मुश्किल जगहों को अच्छी तरह रगड़ें। जहां ब्रश भी न पहुंच पाए, वहां कॉटन बड (क्यू-टिप) की मदद से भी गंदगी साफ कर सकते हैं।
अगर मिक्सी जार के अंदर मसाले या गंदगी जम गई है, तो जार में एक नींबू का रस के साथ नींबू का छिलका, थोड़ा सा पानी, थोड़ा सा विनेगर और एक चम्मच बेकिंग सोडा डालें। अब मिक्सी को कुछ सेकंड के लिए चला दें। इसके बाद जार को खाली करके पानी से धो लें। अगर कहीं गंदगी बची हो, तो ब्रश की मदद से उसे साफ कर लें।
मिक्सी जार के नीचे जमी गंदगी को साफ करने के लिए उस हिस्से पर थोड़ा सा विनेगर, डिशवॉश लिक्विड और बेकिंग सोडा डालें। इसे 10–15 मिनट तक छोड़ दें। इसके बाद ब्रश से अच्छी तरह रगड़कर साफ करें और साफ पानी से धोकर सूखे कपड़े से पोंछ दें। इससे जमी हुई गंदगी आसानी से निकल जाएगी।
Published on:
04 Jul 2026 09:00 am
