3 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Romantic Date Ideas: बारिश के मौसम में रिश्ते में बढ़ाएं प्यार, मानसून 2026 के लिए बेस्ट हैं ये 5 डेट आइडिया 

Weekend Date Ideas: बारिश के बाद मौसम सुहावना होने पर या लंबे समय से पार्टनर को समय न दे पाने की वजह से अगर आप डेट प्लान करने का सोच रहे हैं, तो यहां दिए गए आइडिया से मदद ले सकते हैं।
2 min read
Google source verification
Couple Date Ideas, Rainy Season Date Ideas

मानसून 2026 के लिए Date Ideas (representative image) image credit chatgpt

Date Ideas: घर और ऑफिस के काम के चलते अगर पूरे हफ्ते पार्टनर को समय नहीं दे पाते हैं या बारिश के बाद मौसम सुहावना होने पर पार्टनर को स्पेशल फील कराना चाहते हैं, तो आप यहां दिए गए 5 डेट आइडिया में से अपने पार्टनर की पसंद का ध्यान रखते हुए किसी एक को चुन सकते हैं। आइए जानते हैं 5 आसान और मजेदार वीकेंड डेट आइडियाज।

ब्रंच डेट प्लान करें

अगर शुक्रवार की रात ऑफिस का काम या दोस्तों के साथ समय बिताने की वजह से देर हो गई हो, तो शनिवार सुबह जल्दी उठने की बजाय देर से उठने के बाद पार्टनर को स्पेशल फील कराने के लिए किसी अच्छे कैफे या रेस्टोरेंट में ब्रंच डेट प्लान करें। बिना किसी जल्दबाजी के साथ बैठकर बातें करें और पसंदीदा खाना खाएं। दिन की यह छोटी सी शुरुआत आपके वीकेंड को खास बना देगी।

बालकनी में बनाएं अपना छोटा सा डेट कॉर्नर

अगर बाहर बारिश हो रही है या कहीं जाने का मन नहीं है, तो अपने बचपन के घर-घर खेलने वाले दिनों को फिर से याद करते हुए बालकनी या कमरे में चादर, कुशन और लाइट्स की मदद से एक छोटा सा क्यूट घर तैयार कर सकते हैं। इसके बाद अपनी पसंदीदा मूवी लगाएं और फेवरेट स्नैक्स या खाना लेकर मूवी डेट का मजा लें। यह सिंपल सा प्लान भी आपके क्वालिटी टाइम को खास बना देगा।

लॉन्ग ड्राइव पर जाएं

अगर आपको और आपके पार्टनर को बारिश पसंद है, तो गर्मी के बाद शुरू हुई बारिश का आनंद उठाने के लिए लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। रास्ते में किसी अच्छी जगह रुककर चाय या कॉफी पिएं, बारिश का आनंद लें और एक-दूसरे के साथ बिना किसी जल्दबाजी के समय बिताएं। यह छोटी सी ट्रिप आपके वीकेंड को यादगार बना देगी।

बनाएं ब्रेकफास्ट का प्लान

अगर आपके घर के आसपास कोई ऐसी जगह है जहां ज्यादा भीड़ न हो और अच्छा सुकून मिलता हो, तो सुबह घर से चाय और हल्का-फुल्का नाश्ता बनाकर वहां निकल जाएं। खुली हवा में बैठकर पार्टनर के साथ चाय पीना, बातें करना और ब्रेकफास्ट करना एक अलग ही एहसास देता है।

इवनिंग वॉक के साथ कैंडल लाइट डिनर का बनाएं प्लान

पूरा दिन घर का काम करने या परिवार के साथ समय बिताने के बाद पार्टनर के साथ अकेले समय बिताने के लिए शाम में अपने आसपास के किसी पार्क की शांत जगह पर वॉक पर चले जाएं। इसके बाद किसी अच्छे रेस्टोरेंट में या घर पर ही कैंडल लाइट डिनर प्लान करें। बैकग्राउंड में अपनी पसंदीदा म्यूजिक चलाएं और आराम से बातें करें।