3 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Paneer Butter Masala Recipe: रणवीर बरार, कुणाल कपूर और संजीव कपूर से जानें पनीर बटर मसाला बनाने के सीक्रेट

Restaurant Style Paneer Butter Masala Recipe: अगर आप पनीर की एक ही तरह की सब्जी बनाकर बोर हो गए हैं, तो आप फेमस शेफ संजीव कपूर, कुणाल कपूर और रणवीर बरार द्वारा बताए गए टिप्स को फॉलो करके घर पर रेस्टोरेंट जैसा पनीर बटर मसाला बना सकते हैं।
2 min read
Google source verification
Paneer Butter Masala Tips, Paneer Butter Masala Chef Secrets

Paneer Butter Masala| image credit youtube/@KunalKapur/@RanveerBrar/@sanjeevkapoorkhazana

Restaurant Style Paneer Butter Masala: अगर आप घर पर रेस्टोरेंट जैसा स्वाद वाला पनीर बटर मसाला बनाना चाहते हैं, तो आप मशहूर शेफ रणवीर बरार, कुणाल कपूर और संजीव कपूर के बताए गए टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। आइए जानते हैं पनीर बटर मसाला के लिए ग्रेवी का स्वाद, रंग, टेक्सचर और पनीर की सॉफ्टनेस को बेहतर बनाने के लिए कौन-कौन से टिप्स फॉलो करने चाहिए।

शेफ रणवीर बरार से जानें परफेक्ट पनीर बटर मसाला बनाने के टिप्स

शेफ रणवीर बरार के मुताबिक परफेक्ट पनीर बटर मसाला बनाने के लिए प्याज को अच्छे से पकाने के बाद टमाटर डालें, नहीं तो प्याज ठीक से नहीं पकती और ग्रेवी का स्वाद बिगड़ जाता है। इसके अलावा ग्रेवी को रिच और स्मूद बनाने के लिए काजू का सही मात्रा में इस्तेमाल करने के साथ ही मिक्सर में अच्छी तरह ब्लेंड करके छानने के बाद इस्तेमाल करना चाहिए। ग्रेवी पीसते समय 2–3 बूंद केवड़ा वॉटर डालने से इसका स्वाद और खुशबू बेहतर हो जाती है। इसके अलावा आखिर में मक्खन और कसूरी मेथी डालने से ग्रेवी का स्वाद बढ़ने के साथ ही खुशबू और चमक भी मिलती है। वहीं इसमें पनीर को फ्राई करके शामिल करने के बजाय हल्के गर्म नमक वाले पानी में कुछ मिनट भिगोने से पनीर ज्यादा सॉफ्ट रहता है।

शेफ कुणाल कपूर से जानें परफेक्ट पनीर बटर मसाला बनाने के जरूरी टिप्स

शेफ कुणाल कपूर के अनुसार पनीर बटर मसाला बनाने का सबसे बड़ा सीक्रेट प्याज और टमाटर का सही अनुपात है। इसलिए जितनी मात्रा में प्याज लें, उससे दोगुनी मात्रा में टमाटर का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके साथ ही प्याज को सबसे पहले अच्छी तरह सुनहरा होने तक पकाने के बाद अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डाल के पकाएं। इसके बाद टमाटर डालकर तब तक पकाएं, जब तक वे पूरी तरह गल न जाएं और मसाले से तेल अलग दिखाई न देने लगे। लेकिन ध्यान दें, पनीर डालने के बाद उसे ज्यादा देर तक नहीं पकाना चाहिए। इसके साथ ही हमेशा आखिर में कसूरी मेथी, हरा धनिया और फ्रेश क्रीम डालें। लेकिन ध्यान दें, क्रीम डालने के बाद ग्रेवी को सिर्फ 30 सेकंड तक ही पकाएं, क्योंकि ज्यादा देर पकाने पर क्रीम अपना तेल छोड़ देती है और ग्रेवी का स्वाद व लुक दोनों खराब हो सकते हैं।

शेफ संजीव कपूर के चैनल के अनुसार जानें पनीर बटर मसाला बनाने के टिप्स

शेफ संजीव कपूर के चैनल पर शेयर रेसिपी के अनुसार पनीर बटर मसाला बनाने के लिए अच्छी क्वालिटी के पूरी तरह पके हुए लाल टमाटर का चुनाव करें। कच्चे या सख्त टमाटर इस्तेमाल करने से ग्रेवी का स्वाद बिगड़ सकता है। इसके साथ ही अगर ग्रेवी में प्याज और काजू डाल रहे हैं, तो उन्हें टमाटर के साथ अच्छी तरह पकाकर बारीक ब्लेंड करने के बाद छान लें। ऐसा करने से ग्रेवी एकदम स्मूद और रेस्टोरेंट जैसी बनती है। वहीं अदरक-लहसुन का पेस्ट डालने के बाद भी उसे अच्छी तरह भूनना चाहिए, ताकि उसका कच्चापन पूरी तरह खत्म हो जाए।