
मैंगो कुल्फी फालूदा रेसिपी (representative image)| image credit gemini
Mango Kulfi Falooda Recipe: गर्मियों का मौसम आते ही हमेशा कुछ ठंडा-ठंडा और मीठा खाने का मन होता है। ऐसे में ज्यादातर लोग बाजार से आइसक्रीम मंगाकर खाना पसंद करते हैं। लेकिन अगर आप इस संडे कुछ स्पेशल और टेस्टी घर पर ही बनाने की सोच रहे हैं, तो शेफ रणवीर बरार की बताई गई मैंगो कुल्फी और फालूदा की रेसिपी को फॉलो कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि घर पर एकदम आसान तरीके से टेस्टी मैंगो कुल्फी और फालूदा कैसे बनाएं।
मैंगो कुल्फी और फालूदा बनाने का तरीका (How to Make Mango Kulfi & Falooda)
स्टेप 1: सबसे पहले एक बर्तन में पानी और कॉर्नस्टार्च डालें। इसे चम्मच या व्हिस्कर की मदद से अच्छी तरह मिला लें ताकि इसमें कोई गुठलियां (lumps) न रहें।
स्टेप 2: अब इस मिक्चर को मध्यम से धीमी आंच पर गैस पर रखें। इसे लगातार चलाते हुए 2-3 मिनट तक पकाएं, जब तक कि यह गाढ़ा और ट्रांसपेरेंट (आर-पार दिखने वाला) न हो जाए।
स्टेप 3: इस गर्म मिक्सचर को तुरंत फालूदा मेकर (सेव बनाने वाले सांचे) में डालें और पहले से तैयार रखे बर्फ के ठंडे पानी में सीधे दबाते हुए सेव निकाल लें।
स्टेप 4: फालूदा सेव को सही शेप और परफेक्ट टेक्सचर देने के लिए इसे थोड़ी देर के लिए पानी के साथ ही फ्रिज में रख दें।
स्टेप 1: एक बड़े कटोरे में कटे हुए आम, कंडेंस्ड मिल्क और रबड़ी डालें। अब हैंड ब्लेंडर की मदद से इसे अच्छी तरह ब्लेंड करके एकदम बारीक और स्मूथ पेस्ट बना लें।
स्टेप 2: इस गाढ़े मैंगो मिक्सचर को कुल्फी के सांचे (मोल्ड) में भरें और सेट होने के लिए 6-7 घंटे के लिए फ्रीजर में रख दें।
स्टेप 3: जब कुल्फी अच्छे से जम जाए, तो इसे फ्रीजर से निकाल कर आगे के इस्तेमाल के लिए रख लें।
स्टेप 1: एक सर्विंग प्लेट लें। उस पर आम के स्लाइस और थोड़े से कटे हुए बादाम रखें, फिर उसके ऊपर तैयार की हुई ठंडी-ठंडी मैंगो कुल्फी रखें।
स्टेप 2: अब कुल्फी के ऊपर तैयार फालूदा सेव डालें और ऊपर से थोड़ा सा रोज सिरप डालें। आखिर में इसे सब्जा के बीज, कंडेंस्ड मिल्क और बारीक कटे पिस्ते से सजाकर ठंडा-ठंडा परोसें।
स्टेप 1: एक सर्विंग ग्लास लें और सबसे पहले उसमें नीचे रोज सिरप डालें। इसके बाद इसमें तैयार फालूदा सेव, आम के टुकड़े और भीगे हुए सब्जा के बीज डालें।
स्टेप 2: अब ग्लास में ऊपर से ठंडा दूध, थोड़े कटे हुए बादाम, तैयार मैंगो कुल्फी का एक पीस और टूटी-फ्रूटी डालें।
स्टेप 3: आखिर में इसे कटे हुए बादाम, पिस्ता, पुदीने की पत्ती और आम के स्लाइस से गार्निश करें। आपका मजेदार मैंगो फालूदा सर्व करने के लिए बिल्कुल तैयार है।
Published on:
16 May 2026 03:23 pm
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
