
दवाई की एक्सपायरी डेट कैसे पता करें (representative image)| image credit gemini
How To Check Medicine Expiry Date Without Strip: कई बार ऐसा होता है कि किसी बीमारी में डॉक्टर द्वारा दी गई दवाई को कुछ दिनों तक खाने के बाद पत्ते यानी स्ट्रिप में कुछ गोलियां बच जाती हैं। बाद में जब दोबारा जरूरत पड़ने पर उन दवाइयों को खाना चाहते हैं, तो कई बार पत्ते पर मैन्युफैक्चरिंग या एक्सपायरी डेट नहीं दिखती है। ऐसे में लोग सोच में पड़ जाते हैं कि उस दवाई का सेवन करना चाहिए या नहीं।
अगर आप भी अक्सर इस समस्या से परेशान होते हैं, तो इससे बचने का एक बहुत ही बढ़िया और आसान हैक इंस्टाग्राम पर सोनिया सरावगी गौतम (@soniasgautam) ने अपने एक वीडियो में शेयर किया है। इस हैक की मदद से आप डेट मिटने के बाद भी आसानी से पता लगा सकते हैं कि दवाई खाने लायक है या नहीं। आइए जानते हैं कि यह हैक कैसे काम करता है।
दवाई के पत्ते से डेट मिट जाने पर आप अपने स्मार्टफोन की मदद से मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपायरी से लेकर दवाई से जुड़ी सभी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। दरअसल, लगभग सभी दवाइयों के पत्तों पर एक बारकोड (Barcode) या क्यूआर कोड (QR Code) बना होता है, जिसमें दवाई से जुड़ी हर जरूरी जानकारी डिजिटल रूप में दर्ज होती है। इसके लिए आपको दिए हुए क्यूआर कोड स्कैन करना है। इसके बाद आप आसानी से जान पाएंगे कि वह दवाई अभी इस्तेमाल करने लायक है या नहीं।
जैसे ही आप अपने मोबाइल से उस कोड को स्कैन करेंगे, आपकी स्क्रीन पर एक लिंक आ जाएगा। उस लिंक पर क्लिक करते ही आपको उस दवाई से जुड़ी सारी जानकारी मिल जाएगी। इसमें दवाई का नाम, उसे बनाने वाली कंपनी, मैन्युफैक्चरिंग डेट और सबसे जरूरी उसकी एक्सपायरी डेट साफ-साफ लिखी होगी। इस आप तुरंत पता लगा सकते हैं कि दवाई का इस्तेमाल अभी किया जा सकता है या नहीं।
एक्सपायरी डेट के बाद दवा का असर कम या पूरी तरह खत्म हो जाता है। ऐसे में इस दवा का सेवन करने से बीमारी ठीक नहीं हो पाती। इसके अलावा, दवा के केमिकल बदल सकते हैं, जिससे वह जहरीली हो सकती है या उसमें हानिकारक बैक्टीरिया पनप सकते हैं। ऐसी दवा का सेवन करने से शरीर में गंभीर साइड-इफेक्ट्स, एलर्जी और नए इंफेक्शन होने का खतरा भी बढ़ जाता है।
ये भी ध्यान दें कि दवाई की एक्सपायरी चेक करने के बाद भी उसका सेवन डॉक्टरी सलाह के बिना ना करें।
Published on:
16 May 2026 11:22 am
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
