16 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में महिलाओं को दिए जाने वाले निशुल्क स्मार्टफोन को लेकर आया यह नया निर्णय

नई भाजपा सरकार में स्मार्टफोन से वंचित महिलाएं अब स्मार्टफोन मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं। लेकिन सरकार ने अभी तक कोई निर्णय नहीं किया है। लेकिन सोमवार को विधानसभा में सरकार ने स्मार्टफोन को लेकर अपनी राय जरुर व्यक्त कर दी है।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh Dixit

Jul 22, 2024

विधानसभा में सरकार ने दी यह जानकारी
जयपुर। पिछली कांग्रेस सरकार में महिलाओं को निशुल्क स्मार्टफोन दिए गए थे। लेकिन बाद में विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लग जाने के कारण स्मार्टफोन वितरित नहीं किए जा सके। नई भाजपा सरकार में स्मार्टफोन से वंचित महिलाएं अब स्मार्टफोन मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं। लेकिन सरकार ने अभी तक कोई निर्णय नहीं किया है। लेकिन सोमवार को विधानसभा में सरकार ने स्मार्टफोन को लेकर अपनी राय जरुर व्यक्त कर दी है।

अब तक 24 लाख से अधिक बांटे स्मार्टफोन
सरकार ने सोमवार को स्पष्ट किया है कि जनवरी 2024 तक राज्य में 24 लाख 56 हजार महिलाओं को निशुल्क स्मार्टफोन वितरित किए गए हैं। इसके बाद इस योजना के तहत गत वर्ष 9 अक्टूबर 2013 को विधानसभा चुनावों की आचार संहिता लागू होने के बाद स्मार्टफोन वितरण करने की योजना को स्थगित कर दिया गया।
इस योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2023-24 में 1811.30 करोड़ रुपए का प्रावधान रखा गया था। इसमें से 1745.22 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं।

अब सरकार ने यह रखी मंशा
विधानसभा में विधायक विकास चौधरी ने सवाल पूछा कि क्या सरकार स्मार्टफोन से वंचित महिलाओं को स्मार्टफोन देने का विचार रखती है। इस पर सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से जवाब आया है कि इस योजना से महिलाओं को हुए लाभ व जनहित का परीक्षण करके स्मार्टफोन योजना पर आगामी निर्णय लिया जाएगा।