11 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मानसून की बेरुखी से राजस्थान बेहाल, जानिए कब शुरू होगा झमाझम बारिश का अगला दौर

Rajasthan Monsoon Update:देश के अधिकांश राज्यों में दक्षिण पश्चिमी मानसून की दस्तक हो चुकी है और पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों में भारी बारिश का दौर भी सक्रिय है। वहीं दूसरी तरफ देश के मध्य भागों वाले राज्यों में मानसून की सुस्ती ने लोगों को बेचैन करना शुरू कर दिया है।
2 min read
Google source verification
Rajasthan weather update

राजस्थान में कमजोर मानसून ने बढ़ाई किसानों की चिंता (photo- AI)

Rajasthan Monsoon Update:देश के अधिकांश राज्यों में दक्षिण पश्चिमी मानसून की दस्तक हो चुकी है और पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों में भारी बारिश का दौर भी सक्रिय है। वहीं दूसरी तरफ देश के मध्य भागों वाले राज्यों में मानसून की सुस्ती ने लोगों को बेचैन करना शुरू कर दिया है। मौसम विज्ञानियों के आकलन के अनुसार आगामी दो सप्ताह तक पश्चिमी मध्य राज्यों में मानसून सुस्त रहने की आशंका है। राजस्थान में मानसून की बेरुखी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।

दो सप्ताह तक मानसून कमजोर

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, 10 जुलाई से अगले दो सप्ताह तक मानसून कमजोर रहने की आशंका है। इस दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा और केवल छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। पहले और दूसरे सप्ताह में अधिकांश स्थानों पर सामान्य से कम वर्षा होने का अनुमान है। प्रदेश में बीते सप्ताह मानसून सक्रिय रहा। इस दौरान कई स्थानों पर मेघगर्जन, धूलभरी आंधी और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि कुछ स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई।

पश्चिमी जिलों में पारा 40 डिग्री पार

राजस्थान के पश्चिमी जिलों में बारिश के थमे दौर के चलते अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। दिन में धूप की तपिश से लोग बेहाल हैं तो रात में हवा में उमस बढ़ने से बेचैनी बढ़ रही है। शुक्रवार को श्रीगंगानगर 41.7 डिग्री, फलोदी 40.6, जैसलमेर 40.0, बाड़मेर 39.0 और पाली में 37.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड हुआ।

अगले 4 दिन यहां भारी बारिश

राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मानसून की सुस्ती जारी है वहीं दूसरी तरफ 12 जुलाई को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और आसपास के क्षेत्रों व 10 से 15 जुलाई तक हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसी तरह हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और उत्तर प्रदेश में अच्छी बारिश के साथ कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

11 और 12 जुलाई को पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसके बाद, अगले 3-4 दिनों तक कुछ जगहों पर भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। इसके अलावा, आज 11 जुलाई 2026 को मेघालय में भी कुछ जगहों पर बहुत ज्यादा भारी बारिश होने की संभावना है।