10 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IMD Weather Update: 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ों में भूस्खलन का खतरा, जानें कल का मौसम

Rain Alert Today: मौसम विभाग ने 20 राज्यों में भारी बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। वहीं, 15 जुलाई के बाद देश के कई हिस्सों में बारिश की रफ्तार कम होने की संभावना जताई गई है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Ankit Sai

Jul 10, 2026

Chhattisgarh Weather Update

मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट किया जारी (Photo-IANS)

IMD Weather Update: देशभर में मानसून का असर अब तेज हो गया है। मौसम विभाग ने 11 जुलाई को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत 20 राज्यों में भारी बारिश, तेज आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। मध्य उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, लगातार जारी भारी बारिश के कारण पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

दिल्ली समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

राजधानी दिल्ली में 11 जुलाई को तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 75 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, असम और केरल समेत कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम में बिना जरूरत यात्रा करने से बचने की सलाह दी है।

पहाड़ी राज्यों में बढ़ा खतरा

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल सकता है। उत्तराखंड के नैनीताल, हरिद्वार, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और बागेश्वर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, शिमला, कुल्लू, मंडी और सोलन में तेज बारिश के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन होने की आशंका को देखते हुए प्रशासन को सतर्क रहने को कहा गया है।

झारखंड और बंगाल में भी बारिश का दौर जारी

झारखंड में अगले तीन दिनों तक रांची, देवघर, बोकारो, हजारीबाग और पलामू समेत कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। पश्चिम बंगाल के कोलकाता, हावड़ा, दार्जिलिंग, कूचबिहार और उत्तर व दक्षिण 24 परगना जिलों में 11 से 13 जुलाई तक भारी बारिश और आंधी का अनुमान है।

मध्य भारत और पूर्वोत्तर में भी अलर्ट

मध्य प्रदेश के इंदौर, ग्वालियर, शहडोल और रायसेन समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। पूर्वी मध्य प्रदेश में 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। पूर्वोत्तर राज्यों अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 10 से 16 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। राजस्थान के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना कम है। कुछ इलाकों में गर्मी के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।