10 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ghaziabad heavy rain deaths: एक दिन की भारी बारिश ने ली 6 जानें, 3 मासूम भी जलभराव की भेंट चढ़े; कहीं करंट तो कहीं नाले में तैरती मिली लाश

Ghaziabad waterlogging news: एक दिन की भारी मूसलाधार बारिश ने मचाया तांडव, अलग-अलग हादसों में 3 मासूम बच्चों समेत कुल 6 लोगों की दर्दनाक मौत। कहीं करंट लगने तो कहीं पानी से भरे गड्ढों और उफनते नालों में डूबने से गई जानें।
2 min read
Google source verification
Ghaziabad waterlogging news

गाजियाबाद में एक दिन की भारी बारिश ने ली 6 जानें, ( ANI PHOTO)

Ghaziabad monsoon tragedy: गाजियाबाद में हुई मूसलाधार बारिश आम जनता के लिए काल बनकर आई है। महज एक दिन की भारी बारिश ने शहर के अलग-अलग हिस्सों में ऐसा जानलेवा जलभराव किया कि कई घरों के चिराग हमेशा के लिए बुझ गए। बारिश से जुड़ी अलग-अलग दर्दनाक घटनाओं में अब तक 3 मासूम बच्चों समेत कुल 6 लोगों की मौत हो चुकी है। कहीं करंट लगने, कहीं दीवार गिरने तो कहीं गहरे गड्ढों और नालों में डूबने से ये मौतें हुई हैं। प्रशासन के दावों को धता बताती इस बारिश ने कई हंसते-खेलते परिवारों को कभी न भूलने वाला जख्म दे दिया है।

खेलते-खेलते गड्ढे में गिरा 7 साल का पोलू

बता दें कि सबसे हृदयविदारक घटना लोनी के अंकुर विहार थाना क्षेत्र से सामने आई है, जहां मिलक गांव के पास झुग्गियों में रहने वाले सतीश के 7 वर्षीय बेटे पोलू की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई।दरअल, मूल रूप से बिहार के नालंदा (गांव पाकरी) का रहने वाला पीड़ित परिवार पिछले 3 साल से यहां रहकर कबाड़ बीनने का काम करता है। बुधवार रात से शुरू हुई भारी बारिश के कारण पूरी कॉलोनी और गलियां जलमग्न हो चुकी थीं। गुरुवार शाम करीब 7 बजे छोटा बेटा पोलू घर के बाहर खेलते-खेलते अचानक लापता हो गया। जब वह रात तक घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने बदहवास होकर पुलिस को सूचना दी। रातभर पुलिस और परिवार उसकी तलाश करते रहे। शुक्रवार दोपहर को झुग्गी के ही पास पानी से लबालब भरे एक गहरे गड्ढे में पोलू का शव तैरता हुआ मिला, जिसे देखकर मां सोनी देवी और पिता सतीश चीख पड़े। सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) अंकुर विहार, अमरदीप मौर्या ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

अलग-अलग जगहों पर यूं बरपा मौत का कहर

मानसून की बारिश ने गाजियाबाद में कई दर्दनाक हादसों को जन्म दिया। इंदिरापुरम के ज्ञानखंड में जलभराव के दौरान ट्रांसफार्मर में करंट उतरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं अबूपुर गांव के पास निर्माणाधीन सोसाइटी की चारदीवारी झुग्गियों पर गिरने से एक मजदूर मलबे में दबकर जान गंवा बैठा। लोनी के अंकुर विहार में उफनते नाले के तेज बहाव में बहकर आए एक अज्ञात व्यक्ति का शव सड़क पर मिला। इसके अलावा सर्वोदय नगर, मसूरी और अंकुर विहार थाना क्षेत्रों में जलभराव और खुले गड्ढों के कारण तीन मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई।

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग