7 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गाजियाबाद में जूता शोरूम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख; इलाके में मची अफरा-तफरी

Ghaziabad shoe showroom fire: गाजियाबाद के घंटाघर इलाके में विंग्स शूज शोरूम के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग से लाखों रुपये का जूता स्टॉक जलकर राख हो गया। दमकल की टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया।
2 min read
Google source verification
Ghaziabad fire news

गाजियाबाद के घंटाघर इलाके में एक शोरूम के गोदाम में आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया।

Ghaziabad shoe showroom fire: दिल्ली से सटे गाजियाबाद के पुराने इलाके घंटाघर से बड़ी खबर सामने आ रही है। मंगलवार को यहां स्थित एक नामी जूते के शोरूम में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते इसकी लपटें और काले धुएं का गुबार आसमान छूने लगा। हादसे के बाद पूरे बाजार में अफरा-तफरी का माहौल छा गया। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

पुलिस के मुताबिक, यह दर्दनाक हादसा घंटाघर के पास जवाहर गेट से सटे शहर के पुराने और प्रतिष्ठित 'विंग्स शूज' शोरूम में हुआ। बताया जा रहा है कि मंगलवार दोपहर के वक्त शोरूम की तीसरी मंजिल पर बने गोदाम से अचानक काला धुआं निकलने लगा। वहां मौजूद कर्मचारी और लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। चूंकि तीसरी मंजिल पर शोरूम का मुख्य गोदाम था, जहां जूतों का भारी स्टॉक रखा हुआ था, इसलिए रबर, लेदर और केमिकल के संपर्क में आते ही आग तेजी से फैल गई।

आग की लपटें देख इलाके में फैली दहशत

घंटाघर गाजियाबाद का सबसे भीड़भाड़ वाला कमर्शियल हब माना जाता है। दोपहर के समय बाजार में भारी संख्या में लोग खरीदारी करने और व्यापार के सिलसिले में पहुंचे थे। जैसे ही लोगों ने शोरूम की छत से ऊंची-ऊंची लपटें उठती देखीं, इलाके में दहशत फैल गई। आसपास के दुकानदारों ने आनन-फानन में अपने शटर गिरा दिए और सुरक्षित स्थानों की ओर भागे। इस घटना की लाइव तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसमें आसमान में धुएं का गुबार साफ देखा जा सकता है।

राहत-बचाव के कार्य में जुटी टीम

घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य में जुट गईं। हालांकि, आग इतनी भीषण थी कि शुरुआती कोशिशों के बाद भी इस पर काबू पाना बेहद मुश्किल हो रहा था। तंग इलाका और भारी भीड़ होने के कारण दमकल कर्मियों को मौके तक गाड़ी ले जाने और ऑपरेशन चलाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। दमकल की टीमों ने लगातार पानी की बौछारें से आग को बुझाने का प्रयास किया।

इस अग्निकांड में शोरूम के गोदाम में रखा लाखों रुपए का कीमती सामान और जूतों का स्टॉक जलकर पूरी तरह राख हो चुका है। गनीमत यह रही कि आग लगते ही शोरूम के भीतर मौजूद ग्राहकों और स्टाफ को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा जानी नुकसान होने से बच गया।

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग